BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली सरकार का ऐलान, हिंसा में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
दिल्ली सरकार का ऐलान, हिंसा में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा

दिल्ली सरकार का ऐलान, हिंसा में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: दिल्ली हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि हिंसा में हिंदू और मुसलमान सबको नुकसान हुआ है. इस दौरान उन्होंने मुआवजे का भी ऐलान किया.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में घायलों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है. घायलों पर फरिश्ते योजना लागू होगी. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख मुआवजा देने का भी ऐलान किया. वहीं, नाबालिग की मौत पर परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिया जाएगा.

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. हिंसा में जिनके रिक्शे को नुकसान हुआ उन्हें 25 हजार, ई रिक्शा के लिए 50 हजार, जिनका घर जला है उन्हें 5 लाख दिया जाएगा. इसके अलावा दुकान जलने पर 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

दिल्ली के सीएम ने कहा कि जिनके पशु जल गये उन्हें पांच हजार प्रति पशु दिया जाएगा. जिनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड जले हैं उनके नए दस्तावेज बनाए जाएंगे. इसके लिए कैंप लगेंगे. सीएम ने कहा कि सरकार दंगा पीड़ितों को फ्री में खाना पहुंचाएगी. हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा रहे हैं. मोहल्लों में शांति और अमन कमेटियां सक्रिय होंगी.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की तरफ से जो कदम उठा सकते हैं हमने उठाया. कल से हिंसा की वारदात कम हुई है. आज हमने कई मीटिंग की है.

ताहिर हुसैन पर क्या बोले सीएम केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर जब अरविंद केजरीवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दंगों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. मेरे पास पुलिस नहीं है. मैं कैसे एक्शन ले सकता हूं. ताहिर हुसैन हो या कोई भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

सीएम ने कहा कि अगर कोई आम आदमी पार्टी का नेता पकड़ा जाता है तो जो सजा बनती है उससे डबल सजा दो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुझसे हो गई गलतीः महातिर मोहम्मद

Next Post

‘मेडिका अस्पताल’ को लेकर जिला प्रशासन ने उठाया कदम, DC ने दिया जांच का आदेश

Next Post
‘मेडिका अस्पताल’ को लेकर जिला प्रशासन ने उठाया कदम, DC ने दिया जांच का आदेश

'मेडिका अस्पताल' को लेकर जिला प्रशासन ने उठाया कदम, DC ने दिया जांच का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d