BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घटता लिंगानुपात समाज के लिए बेहद चिंताजनक- उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 26, 2021
in समाचार
समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:- उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट 1994 पर बैठक – सह – एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नगर निगम कार्यालय के सभागार में किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त द्वारा विधिवत रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यशाला के तहत पीसीएनडीटी एक्ट, घटते लिंगानुपात, किशोरी स्वास्थ्य की जानकारी दी गई. देवघर जिला अंतर्गत घटते लिंगानुपात, पीसीएनडीटी एक्ट, महिला सशक्तीकरण, घटते लिंगानुपात कारण और निवारण, महिला असमानता का कारण और निवारण विषयों पर चर्चा की गई. कार्यशाला का संबोधन करतें हुए उपायुक्त ने कहा की कन्या भ्रूण हत्या आमतौर पर मानवता और विशेष रूप से समूचीत स्त्री जाति के विरुद्ध सबसे जघन्य अपराध है. जिले अंतर्गत लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या में कमी दर्ज किया जाना निश्चित ही चिंताजनक है. जिले में न सिर्फ लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई है, अपितु पिछली जनगणना से तुलनात्मक रूप से भी इस मामले में स्थिति बदतर हुई है. आज अल्ट्रासाउंड के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे की पहचान आसानी से हो जाती है. लोग गर्भ में पल रही बेटियों की पहचान होने पर तुरंत गर्भपात करा लेते हैं. इससे महिलाओं के शरीर पर खराब असर पड़ता है. गर्भ में ही भ्रूण की हत्या करना महापाप है, जिस पर रोक लगाना अति आवश्यक है. इसके लिए जरूरी है कि आम जन प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करे. उन्होंने आगे कहा कि आधुनिकता के इस दौर में लड़किया किसी भी सूरत में लड़कों से पीछे नहीं है. शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों का कोई मुकाबला नहीं है. बावजूद इसके कन्या भ्रूण हत्या की जाती है जो समझ से परे है.

ऐसा दुष्कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई जरूरी है. जिला में लिंगानुपात को सुधारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जाएंगे. सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की अचानक जांच की जाएगी. उन्होंने आम जन से भी अपील की है कि वे इस दिशा में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करे और यदि उन्हें इस प्रकार की कोई भी जानकारी मिले तो फौरन उसकी सूचना जिला प्रशासन को प्रदान करें, ताकि समय पर कठोर कार्रवाई की जा सके. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि जिले में किसी भी सूरत में कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने पाये, इसके लिए अधिकारी पूरी तत्परता से काम करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्राथमिकता सूची की हुई जांच

Next Post

कामडरा घटना को लेकर कांग्रेस ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया

Next Post
प्रदेश कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्षों को शोकॉज नोटिस

कामडरा घटना को लेकर कांग्रेस ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d