बिहार: समर्पण जीविका महिला समूह की जीविका दीदीयों द्वारा समूह में मास्क निर्माण का कार्य किया जा रहा है. प्रत्येक दिन इस केन्द्र पर लगभग 900 मास्क तैयार किया जा रहा है.
अब तक इस केन्द्र पर लगभग 35 हजार मास्क तैयार किया जा चुका है, जबकि विभिन्न पंचायतों में लगभग 35 हजार मास्क की आपूर्ति की मांग की गई है.
यह महिलाओं के आर्थिक स्वलंबन की अनूंठी पहल और कोरोना को हराने की सशक्त मुहिम के रूप में उभर रही है. इस केंद्र का आज मुंगेर डीएम राजेश मीणा ने निरीक्षण किया तथा जीविका दीदीयों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को ना सिर्फ सुना, बल्कि उनके समस्याओं को हल करने की बात कही और उनकी हौसला आफजाई कर उन्हें सच्चे कोराना वॉरियर्स भी बताया.

