रांची: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दीपक प्रकाश को झारखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट अजय राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक जमीनी कार्यकर्ता को यह जिम्मेवारी मिलने से पूरे राज्य के अंदर भाजपा संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जो आने वाले समय में संगठन को मजबूती के साथ साथ एक सफल और मजबूत मार्ग प्रशस्त करेगा,
उन्होंने कहा कि प्रकाश का सबल नेतृत्व संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा और पूरे राज्य के कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में एकजुट साथ चल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों को मजबूत करेंगे.