धनबाद : संस्कार भारती धनबाद इकाई के द्वारा सीसीडब्लूओ में दीपावली परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि महाप्रबंधक वासरी डिवीजन के एम एल प्रजापत अखिल भारतीय मंत्री अशोक तिवारी,उपाध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद सिंह,संस्कार भारती धनबाद इकाई के अध्यक्ष योगेंद्र तुलसिया,क्षेत्र प्रमुख बिंदेश्वरी चौरसिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया. कार्यक्रम के शुरुआत में गणेश वंदना श्रुति चंद्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया. वही संस्कार भारती धनबाद इकाई के अध्यक्ष योगेंद्र तुलसिया ने कहा कि यह दीपावली परिवार मिलन समारोह सदस्य तथा कलाकारो के बीच भावनात्मक प्रगाढ़ता बनाने के लिए किया गया है.
वही कार्यक्रम में संस्कार भारती के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सदस्यों के बीच भक्ति गानो पर अंताक्षरी तथा सामूहिक गरबा किया गया. लोक नृत्य शिवानी, रिया, परिणीति, दीक्षा, भरतनाट्यम अलीशा,डांस श्रेया राज तथा पहल गोयल, गजल जयंती चटर्जी,नृत्य हृषिता सेनगुप्ता, ग्रुप नृत्य आस्था ,अर्नबी व अनुष्का कत्थक ज्योति पॉल, संगीत कुशान सिंह गुप्ता , डांस सोनल, संगीत तथा नृत्य श्रुति और कुशाल संगीत नवीन, इशानी इत्यादि कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से लोगो की वाह वाही बटोरी. कार्यक्रम में संयोजक सरसी चंद्रा, मंत्री बप्पा सरकार,संजय चंद्रा,आकाश सिंह,संजय सेन गुप्ता,जागृति परमार,सोमनाथ पूर्ती,रंजना कनोडिया, मनोज इत्यादि सैकड़ो की संख्या में संस्कार भारती के कलाकार तथा सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.