मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है. इसी पूछताछ के दौरान कई बड़ी एक्ट्रेस का नाम सामने आए हैं.सारा अली खान के बाद बाद अब दीपिका पादुकोण एनसीबी की रडार पर आ गई है.सूत्रों की मानें तो जल्द ही एनसीबी दीपिका को तलब कर सकती है.
ऐसे में एनसीबी ने दीपिका से पहले उनकी मैनेजर करिश्मा को तलब किया है, जिसके बाद करिश्मा ने 25 सितंबर तक की मोहलत मांगी है.

