BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली पुलिस ने मनोज तिवारी समेत BJP के कई नेताओं को हिरासत में लिया

by bnnbharat.com
June 1, 2020
in Uncategorized
दिल्ली पुलिस ने मनोज तिवारी समेत BJP के कई नेताओं को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मनोज तिवारी समेत BJP के कई नेताओं को हिरासत में लिया

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मनोज तिवारी के नेतृत्व में केजरीवाल सरकार का विरोध कर रहे बीजेपी (BJP) नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल सरकार पर लगाया है. इसी को लेकर राजघाट में बीजेपी नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

पुलिस ने राजघाट से इन सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया है. इन पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. पुलिस सभी नेताओं को रजिंदर नगर थाने में ले गई है. बीजेपी लगातार दिल्ली प्रशासित आम आदमी पार्टी सरकार पर कोरोना संक्रमण के कारण हुई मौत के आंकड़ों को छुपाने का आरोप लगा रही है.

वहीं रविवार को केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार से 5000 करोड़ रुपये की तत्काल आर्थिक मदद भी मांगी है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी कि उनके पास अब सरकारी कर्मचारियों का वेतन देने के लिए पैसे नहीं बचे हैं. ऐसे में केंद्र सरकार उनकी मदद करे.

इसके बाद कई बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल सरकार पर जुबानी हमला किया था. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार से अस्पताल में मरीजों के लिए वेंटिलेटर और बेड्स में हुए खर्चे का हिसाब मांगा था. वहीं सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा था कि केजरीवाल सरकार ने पहले सारे पैसे विज्ञापन में खर्च कर दिए अब केंद्र से मदद मांग रहे हैं.

बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. दिल्ली में रविवार को 1295 नए मामले सामने आए. जिसके बाद यहां संक्रममितों की संख्या 19844 हो गई है. एक दिन में सामने आने वाला यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 473 पहुंच चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूरा देश कोरोना की मार से त्रस्त, सरकार को ज्यादा गंभीर होने की है जरूरत: मायावती

Next Post

WHO से फिर जुड़ सकता है अमेरिका: व्हाइट हाउस

Next Post
WHO से फिर जुड़ सकता है अमेरिका: व्हाइट हाउस

WHO से फिर जुड़ सकता है अमेरिका: व्हाइट हाउस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d