BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली-एनसीआर में भारी उमस

by bnnbharat.com
July 22, 2019
in समाचार
दिल्ली-एनसीआर में भारी उमस
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह थोड़ी उमस भरी रही. मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और शाम होते-होते कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. अगले दो दिनों तक दिल्ली और आसपास का मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा. जबकि, 24 और 25 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली – एनसीआर में 26 और 27 जुलाई को गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मंगलवार को केरल में मुसलाधार बारिश हो सकती है. इसके अलावा कर्नाटक, पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, गोवा, असम, मेघालय और तमिलनाडु में समान्य बारिश हो सकती है.

बुधवार को गोवा और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है. जबकि कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी जबरदस्त बारिश का अनुमान जताया जा रहा है. वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम बंगाल में समान्य से तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है.

मौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर भी तेज बारिश का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार जारी अलर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, असम, कर्नाटक, तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है. इन राज्यों के अरब सागर के आसपास के इलाकों तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में 26 जुलाई यानी शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त बारिश हो सकती है. जारी अलर्ट में गोवा व उसके आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, सिक्कम, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश का अनुमान है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई के MTNL बिल्डिंग में लगी आग

Next Post

विधानसभा चुनाव से पहले सरकार पर दबाब बनाने के लिए, पारा शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Next Post
विधानसभा चुनाव से पहले सरकार पर दबाब बनाने के लिए, पारा शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विधानसभा चुनाव से पहले सरकार पर दबाब बनाने के लिए, पारा शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d