BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के पत्रकारों को कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
झारखंड के पत्रकारों को कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आज झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के आलोक में झारखंड के समस्त 24 जिलों के पत्रकारों को कोरोना योद्धा घोषित कर पत्रकारों के लिये असम राज्य की तर्ज पर झारखंड के पत्रकारों को कोरोना योद्धा घोषित करने के लिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम विभिन्न जिलों के पत्रकारों ने मांग पत्र सौंपा.

मांग पत्र के माध्यम से पत्रकारों के लिये 50 लाख रुपये का जीवन बीमा एवं कोरोना योद्धाओं को दी जाने वाली सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी.

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के विभिन्न जिलों में पत्रकारों ने उपायुक्त, अनुमंडलाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन सौंपने वालों में  की ओर से हजारीबाग जिला से केरेडारी प्रखण्ड कमेटी, कटकमसांडी प्रखण्ड कमेटी, बड़कागांव प्रखण्ड कमेटी,बरही अनुमंडल कमेटी, धनबाद जिला कमेटी, पाकुड़ जिला कमेटी, हिरणपुर प्रखण्ड कमेटी, अमड़ापाड़ा प्रखण्ड कमेटी, महेशपुर प्रखण्ड कमेटी, पलामू जिला कमेटी, खूंटी जिला कमेटी, गढ़वा जिला कमेटी, लातेहार जिला कमेटी, गारू प्रखण्ड कमेटी, बरियातू प्रखण्ड कमेटी, चतरा जिला से सिमरिया अनुमंडल एवं टंडवा प्रखण्ड कमेटी, सरायकेला जिला से गम्हरिया प्रखण्ड कमेटी,पूर्वी सिंहभूम जिला से मुसाबनी प्रखण्ड एवं चाकुलिया प्रखण्ड कमेटी, साहेबगंज जिला कमेटी शामिल थी.

रांची जिला में प्रदेश कमेटी द्वारा मुख्य सचिव   सुखदेव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जाना था परंतु आज मुख्य सचिव कार्यालय नहीं आये, इसलिये मुखय सचिव कार्यालय में संगठन के मांगपत्र को जमा कर दिया गया है.

संगठन की ओर से झारखंड सरकार से यह अनुरोध किया गया है कि इसे गंभीरता से लेते हुये अविलंब लागू किया जाये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Breaking: सीबीआई ने अपर्णा सेन गुप्ता को 26 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

Next Post

Corona Latest Updates: झारखंड में 147 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, 1290 हुई संक्रमितों की संख्या

Next Post
Corona Latest Updates: झारखंड में 147 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, 1290 हुई संक्रमितों की संख्या

Corona Latest Updates: झारखंड में 147 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, 1290 हुई संक्रमितों की संख्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d