रांची: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची ने वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को पत्र लिख कर उम्रदराज पुलिस व गर्भवती पुलिसकर्मियों के अलावा महिला पुलिसकर्मी जिनका बच्चा छोटा है वैसे पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से वंचित करने की मांग की है.
एसोसिएशन के रांची शाखा के अध्यक्ष राम अवतार सिंह व सचिव संजय कुमार पासवान ने कहा कि रांची में सभी पुलिसकर्मी अपने अदम्य साहस के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं. इसकी एक प्रति पुलिस अधीक्षक यातायात के अलावा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री को भी दी गई है.