BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि बिल के खिलाफ झामुमो का आज सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन

by bnnbharat.com
September 29, 2020
in समाचार
होटल संचालक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज हो : झामुमो
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी  ने किसान विरोधी कृषि विधेयक 2020 का प्रत्येक स्तर पर विरोध करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि कृषि विधेयक 2020 के विरोध में  29 सितम्बर  को राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय प्रदर्शन सह धरना कर राज्य के किसान, मजदूर एवं आम जनों की केंद्र सरकार द्वारा आवाज दबाने वाले कानून का विरोध करना सुनिश्चित करेंगे.

विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि विगत दिनों भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा “आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020“, “कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2020“ एवं “मूल्य आश्वासन पर किसान (बंदोबस्ती और सुरक्षा) समझौता और कृषि सेवा बिल, 2020“ (कृषि विधेयक 2020) संसद से बिना बहस के जबरन पारित करवाया गया.

उन्होंने कहा कि  कृषि विधेयक पूर्व में किसानों एवं आम जानों के हित को देखते हुए लागू किये गए थे. परन्तु वर्तमान संसोधन विधेयक के पारित होने के पश्चात इसका सीधा लाभ पूंजीपतियों एवं बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों को मिलना तय हो गया है, देश के बाजारों में काला बाज़ारी करने की खुली छूट दे दी गई है, इसके साथ ही भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का किसान एवं मजदूर विरोधी चरित्र उजागर हो गया है. आज देश भर में 62 करोड़ किसान-मजदूर व 250 से अधिक किसान संगठन इन काले कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, पर प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी व उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश को बरगलाने में लगे हुए हैं. सड़कों पर किसान मजदूरों को लाठियों से पिटवाया जा रहा है.

मंडी में पूर्व निर्धारित ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’  किसान की फसल के मूल्य निर्धारण का एक मात्र उपाय है, जिससे किसान की उपज का सामूहिक तौर से मूल्य निर्धारण हो पाता है. अनाज-सब्जी मंडी व्यवस्था किसान की फसल की सही कीमत, सही वजन व सही बिक्री की गारंटी है. अगर किसान की फसल को मुट्ठीभर कंपनियां मंडी में सामूहिक खरीद की बजाय उसके खेत से खरीदेंगे, तो फिर मूल्य निर्धारण, वजन व कीमत की सामूहिक मोलभाव की शक्ति खत्म हो जाएगी. उन्होंने कहा कि क्या फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया साढ़े पंद्रह करोड़ किसानों के खेतों से एमएसपी पर फसल खरीद सकती है? अगर मुट्ठीभर पूंजीपतियों ने किसान के खेत से खरीदी हुई फसल का एमएसपी नहीं दिया तो क्या मोदी सरकार एमएसपी की गारंटी देगी? किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य आखिर मिलेगा कैसे? स्वाभाविक तौर से इसका नुकसान किसान को होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना काल में होम ट्यूशन व कोचिंग संस्थान न चलाये, अभिभावकों पर फीस जमा करने हेतु दबाव नहीं बनायेःएसडीएम।

Next Post

संक्रमित के लिए संजीवनी साबित होगी प्लाज्मा थेरेपी: उपायुक्त

Next Post
22 जवान करेंगे प्लाज्मा डोनेट

संक्रमित के लिए संजीवनी साबित होगी प्लाज्मा थेरेपी: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d