BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डेंगू और मलेरिया हुआ बेकाबू ,एक ही गांव के 500 से अधिक लोग बीमार

by bnnbharat.com
November 4, 2019
in समाचार
डेंगू और मलेरिया हुआ बेकाबू ,एक ही गांव के 500 से अधिक लोग बीमार
Share on FacebookShare on Twitter

कासगंज:  डेंगू और मलेरिया ने अपना पैर पसार दिया है. सभी जगहों पर डेंगू और मलेरिया के मरीज देखने को मिल रहे है. पर कासगंज में इसका असर कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है आपको बता दें की एक ही गांव के पांच सौ से अधिक लोग इसके चपेट में आ चुके हैं जबकि तीन लोगों की डेंगू से मौत की पुष्टि हुई है. बीमारी का आलम यह है कि अब अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड तक नहीं बचे हैं. जनपद कासगंज में मच्छरों का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन डेंगू-मलेरिया के नए केस रिपोर्ट हो रहे हैं. दूर-दराज के इलाकों से भी मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है. जहां डॉक्टरों के लिए इतनी तादाद में मरीजों को संभालना चुनौती बना हुआ है.

जनपद में डेंगू और मलेरिया पर काबू नहीं पाया जा रहा है जिसकी वजह से जिला अस्पताल में मरीजों की भारी तादाद के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.  यहां आने वाले मरीजों को लॉन्ड्री और वेटिंग एरिया में भी बेंच डालकर इलाज किया जा रहा है. वैसे तो डेंगू और मलेरिया की चपेट में पूरा जनपद है लेकिन यहां के गांव भैंसोरा खुर्द में इन बीमारियों ने ज्यादा कहर बरपाया है. अकेले इस गांव में ही 500 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं और उन में से 50 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव आया है जबकि अन्य लोगों में वायरल और मलेरिया के लक्षण पाए गए हैं.

मरीजों की तादाद इतनी ज्यादा है कि डॉक्टरों की भी कमी पड़ जा रही है. वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल के किसी भी वार्ड तो छोड़ दीजिए वेटिंग एरिया में भी मरीजों के लिए जगह नहीं बची है. ऐसे में फिलहाल जिला प्रशासन ने भैंसोरा गांव में ही स्वास्थ विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है जो लोकल स्तर पर कैंप लगाकर गांव के मरीजों को इलाज मुहैया कर रही है. भैंसोरा गांव में डेंगू से अब तक तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बॉलीवुड की संजीदा अभिनेत्री तब्बू मना रही हैं अपना 48वां जन्मदिन

Next Post

प्रदूषण पर केंद्र और दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Next Post
प्रदूषण पर केंद्र और दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

प्रदूषण पर केंद्र और दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d