BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निलंबित सासंदों को चाय पिलाकर खुद उपवास पर बैठे उपसभापति हरिवंश

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
निलंबित सासंदों को चाय पिलाकर खुद उपवास पर बैठे उपसभापति हरिवंश
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश 20 सितंबर को कृषि विधेयकों के पारित होने के दौरान विपक्षी सांसदों द्वारा सदन में उनके साथ अनियंत्रित व्यवहार के खिलाफ एक दिवसीय उपवास का पालन करेंगे. उन्होंने इसको लेकर सभपति को एक पत्र लिखा और कहा कि सांसदों के व्यवहार के चलते वे मानसिक वेदना में हैं और पूरी रात सो नहीं पाए. उन्होंने पत्र में लिखा, ‘राज्यसभा में जो कुछ हुआ, उससे पिछले दो दिनों से गहरी आत्मपीड़ा, तनाव और मानसिक वेदना में हूं. मैं पूरी रात सो नहीं पाया.’ हरिवंश ने कहा, ‘सदन के सदस्यों की ओर से लोकतंत्र के नाम पर हिंसक व्यवहार हुआ. आसन पर बैठे व्यक्ति को भयभीत करने की कोशिश हुई. उच्च सदन की हर मर्यादा और व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गईं. सदन में सदस्यों ने नियम पुस्तिका फाड़ी. मेरे ऊपर फेंका.’

उन्होंने लिखा ‘नीचे से कागज को रोल बनाकर आसन पर फेंके गए. आक्रामक व्यवहार, भद्दे और असंसदीय नारे लगाए गए. हृदय और मानस को बेचैन करने वाला लोकतंत्र के चीरहरण का पूरा नजारा रात मेरे मस्तिष्क में छाया रहा. इस कारण मैं सो नहीं सका. गांव का आदमी हूं, मुझे साहित्य, संवेदना और मूल्यों ने गढ़ा है.

बता दें कि सुबह ही हरिवंश संसद भवन परिसर में धरना दे रहे  निलंबित सांसदों के लिए चाय लेकर पहुंचे. सोमवार को राज्यसभा में कृषि से जुड़े बिलों को लेकर जमकर हंगामा हुआ. नौबत यहां तक पहुंच गई कि कई सांसद उपसभापति हरिवंश के चेयर तक पहुंच गए और माइक तोड़ दिए. आठ सांसदों को उनके अमर्यादित आचरण के लिए राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने बचे हुए पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया. आज सुबह-सुबह हरिवंश संसद भवन परिसर में धरना दे रहे  निलंबित सांसदों के लिए चाय लेकर पहुंचे. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संसद मे रवि किशन ने कहा- किसी भी इंडस्ट्री में बेटियों का शोषण ना हो इसके लिए बने कानून

Next Post

निलंबित सांसदों को वापिस नहीं लिया तो विपक्ष का सत्र से बहिष्कार: गुलाम नबी

Next Post
अध्यक्ष नहीं चुना तो 50 वर्षों तक विपक्ष में ही रहेगी कांग्रेस: गुलाम नबी आजाद

निलंबित सांसदों को वापिस नहीं लिया तो विपक्ष का सत्र से बहिष्कार: गुलाम नबी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d