BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने प्रखंड में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
January 4, 2020
in समाचार
उपायुक्त ने प्रखंड में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने प्रखंड में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण

Share on FacebookShare on Twitter

लातेहारः विकास योजनाओं का गति देने को लेकर उपायुक्त जिशान कमर शनिवार को जिले के गारू प्रखंड पहुंचे एवं प्रखंड में संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री कमर ने कहा कि विकास योजनाओं के प्रति अधिकारी एवं कर्मी लापरवाही नहीं बरते जो भी सरकार द्वारा योजनाओं के मानक निर्धारित किए गए है उनके अनुसार ही विकास योजना धरातल पर उतारकर उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाऐ.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी योजनाएं संचालित किए जा रहे वे सिर्फ कागज तक सिमट कर नहीं रहे अगर ऐसा हुआ तो संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री कमर ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण केरकेटा से प्रखंड में जिला प्रशासन के माध्यम से संचालित किए जा रहे.

केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ली एवं संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण कर विकास योजनाओं का ससमय पूर्ण करवाने को लेकर निर्देशित किया एवं बीडीओ को संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया.

इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय के समीप बंद पड़े पूराने पंचायत मंडप भवन का निरीक्षण कर भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को भवन का जांच भवन दूरूस्त करने का निर्देश दिया. इस दौरान मौके पर आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा,जिला कल्याण पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण केरकेटा,जेएसएलपीएस के डीपीएम सचिन साहू,एडीएफ राहुल रमन समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

अंचल कार्यालय भवन को हैंडओवर करने का दिया निर्देश

विकास योजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त जिशान कमर गारू प्रखं डमें बने रहे नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भवन का निरीक्षण किया जिसमें पाया कि भवन का निर्माण कर लिया गया है. लेकिन अबतक संवेदक के द्वारा इसे हैंडओवर नहीं किया गया.

जिस पर उन्होंने तत्काल विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को भवन प्राक्कलन के अनुसार भवन का निर्माण किया गया है कि नहीं इसका जांच कर भवन को हैंडओवर करवाने का निर्देश दिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को भवन हैंडओवर होते ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय को शिपट करने की बात कही. उपायुक्त जिशान कमर ने गारू प्रखंड के डोमाखांड स्थित मधू प्लांट का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के क्रम में समिति की अध्यक्ष सूरज देवी ने बताया कि प्लांट तो लगा दिया गया है लेकिन तीन पफेट बिजली नहीं होने के कारण प्लांट को चालू नहीं किया जा रहा है.

जिस पर उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बात कर तीन दिनों के अंदर प्लांट में बिजली पहुंचाने का निर्देश दिया.

इस दौरान उन्होंने मधू उत्पादन के लिए बाजार व्यवस्था बनाने,अधिक से अधिक मधू उत्पादन करने समेत अन्य कई महत्वपूर्ण दिशा में सार्थक पहल करने की बात कही.

आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

गारू प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त जिशान कमर ने गारू स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय गारू एवं आवासीय विद्यालय डोमाखांड का निरीक्षण किया.

इस दौरान उपायुक्त श्री कमर ने विद्यालय के बच्चियों से विद्यालय में पढ़ाई एवं दिए जाने वाले खाना की जानकारी ली जिसमें छात्राओं के द्वारा विद्यालय में अच्छे तरीके से पढ़ाई करवाने एवं भोजन दिए जाने की बात बतायी गई जिस पर उन्होंने संतोष जाहीर किया.

निरीक्षण कि क्रम में गारू स्थित आवासीय विद्यालय के शिक्षिकाओं के द्वारा विद्यालय में बन रहे शौचालय निर्माण कार्य अधूरा होने की जानकारी दी गई जिस पर उन्होंने तत्काल आइटीडीए निदेशक श्री विदेंश्वरी ततमा को अधूरे पड़े शौचालय को पूर्ण करवाने का निर्देश दिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण केरकेटा को विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्था देखने को लेकर निर्देशित किया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री कमर ने अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के गारू के छात्राओं को चाॅकलेट दी एवं सभी बच्चों को मन लगा कर पढ़ने को लेकर भी प्रेरित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गरीबों और असहायों के लिए सहारा बनकर उभर रहा है ‘कर्मा फाउंडेशन’

Next Post

हाथों में तिरंगा लिए भीड़ ने लगाए “लेकर रहेंगे आजादी” के नारे

Next Post
हाथों में तिरंगा लिए भीड़ ने लगाए “लेकर रहेंगे आजादी” के नारे

हाथों में तिरंगा लिए भीड़ ने लगाए "लेकर रहेंगे आजादी" के नारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d