कोडरमा: जल शक्ति अभियान को लेकर जिले के उपायुक्त घोलप रमेश गोरख ने मंडल कारा परिसर में पौधरोपण किया।
वहीं उपायुक्त श्री रमेश के अलावा उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी विजय वर्मा, प्रभारी जेल अधीक्षक सह कोडरमा प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, कार्यपालक दण्डाधिकारी नरेश रजक व जेलर सुबोध कुमार ने भी कैदियों के साथ पौधरोपण किया।
इस दौरान कारामंडल परिसर में विभिन्न प्रकार के 150 पौधे लगाये गये। वहीं उपायुक्त ने कैदियों को संबोधित करते हुए अपील किया कि वे इन पौधों की सुरक्षा का भी ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि मनुष्य व जीव जंतु के जीवन की कल्पना पेड़-पौधे के बगैर नहीं की जा सकती है। इस मौके पर सैकड़ों कैदियों ने भी पौधरोपण किया।