BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

by bnnbharat.com
September 26, 2020
in समाचार
उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

मैटरनिटी वार्ड में कर्मियों की उपस्थिति की जांच

रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने शनिवार को एडीएम लॉ एंड ऑर्डर लोकेश मिश्रा के साथ सदर अस्पताल रांची का औचक दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया.

साथ ही, आमजनों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल होने वाली सीढ़ियों एवं पेडस्टल की समुचित साफ-सफाई का भी निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में तैयार हो रही नई बिल्डिंग के विभिन्न वार्ड का भी दौरा किया. साथ ही, ऑक्सिजन सप्लाई प्लांट इत्यादि का भी मुआयना किया. 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में तैयार हो रही नई बिल्डिंग के विभिन्न हिस्सों का मुआयना किया. साथ ही, उन्होंने वहां उपस्थित कॉन्ट्रेक्टर एवं कार्यपालक अभियन्ता को निर्देश देते हुए कहा कि, सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें एवं जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कर सूचित करें. साथ ही, कॉन्ट्रेक्टर को कार्य पूर्ण होने में देरी को लेकर लिखित जानकारी पेश करने का निर्देश दिया गया है. 

औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने सदर अस्पताल न्यू बिल्डिंग स्थित मैटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वार्ड में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति इत्यादि की जांच की. साथ ही, लिफ्ट की स्थिति, ट्रॉली की उपलब्धता इत्यादि की भी जांच की. 

उपायुक्त छवि रंजन ने उपस्थित कार्यपालक अभियन्ता एवं कॉन्ट्रेक्टर को लिफ्ट की समस्या को जल्द से जल्द दुरुस्त करते हुए सूचित करने का निदेश दिया. साथ ही, सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा “मैटरनिटी वार्ड में तैनात मेडिकल ऑफिसर एवं हॉस्पिटल मैनेजर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी गर्भवती महिला की लिफ्ट न काम करने या ट्रॉली उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना करना पड़े. इस प्रकार की शिकायतों को सख्ती से लिया जाए.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई में सुधार करने के निर्देश दिए. साथ ही, उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से अस्पताल में बेड की उपलब्धता संबंधी जानकारी ली एवं पेइंग वॉड इत्यादि में उपलब्ध सुविधाओं इत्यादि का भी निरीक्षण किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरला बिरला यूनिवर्सिटी के 22 छात्रों का फ्रांस के यूजर सेंटर्ड डिजाइन कोर्स के लिए चयन

Next Post

काले कानून से किसान अपने ही खेत में मजदूर बन जाएंगे: लाल किशोरनाथ शाहदेव

Next Post
काले कानून से किसान अपने ही खेत में मजदूर बन जाएंगे: लाल किशोरनाथ शाहदेव

काले कानून से किसान अपने ही खेत में मजदूर बन जाएंगे: लाल किशोरनाथ शाहदेव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d