BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केसीसी ऋण के लंबित आवेदनों पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी

by bnnbharat.com
December 7, 2020
in समाचार
उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

आवेदनों का निष्पादन नहीं करने पर बैंकों के खिलाफ होगा लीगल एक्शन

रांची:- रांची के उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में आज दिनांक 07 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभुकों को केसीसी ऋण दिए जाने की योजना की प्रगति की समीक्षा की गई. रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त   सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची श्री अनन्य मित्तल, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू,  अपर समाहर्त्ता रांची, उप समाहर्ता भूमि सुधार,रांची,  जिला कृषि पदाधिकारी, रांची, अग्रणी बैंक प्रबंधक, रांची, जिला के अंचलाधिकारी और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

बैठक में उपायुक्त ने सबसे पहले योजना के अंतर्गत कितने लाभुकों को केसीसी का लाभ मिल रहा है, इसकी जानकारी ली. उपायुक्त ने बैंकों के अधिकारियों-प्रतिनिधियों से पूछा कि कितनों ने जिला प्रशासन द्वारा लाभुकों के उपलब्ध कराए गए डेटा को रन कराकर लाभुकों का डिटेल मिलान किया है. बैंकों के धीमी कार्य को लेकर उपायुक्त ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया कि वह लगातार बैंकों से समन्वय स्थापित कर केसीसी से संबंधित आवेदन की स्थिति की जानकारी लेते रहे. 

केसीसी से संबंधित आवेदन के जल्द निष्पादन को लेकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी के विभिन्न बैंकों के एजीएम से पत्राचार करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे संबंधित रिपोर्ट शुक्रवार तक उपलब्ध कराए. योजना के लाभुकों के डाटा मिलान करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट देने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया. उन्होंने कहा कि आवेदनों पर कार्यवाही नहीं करने और विलंब करने वाले बैंकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उपायुक्त ने विशेष कैंप में केसीसी के लिए आए आवेदनों की भी जानकारी ली. आवेदनों के निष्पादन में देरी को लेकर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अंचल अधिकारियों को जल्द से जल्द आवेदनों के निष्पादन का निर्देश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि सुधार कानून पर यूपीए का दोहरा चरित्र उजागर-दीपक प्रकाश

Next Post

म्यूटेशन और सीमांकन पर फोकस करने का निर्देश

Next Post
उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन

म्यूटेशन और सीमांकन पर फोकस करने का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d