मेदिनीनगर: पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम अंतर्गत योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु पलामू जिले में रिक्त पदों को पूर्णतया संविदा के आधार पर सांकेतिक रूप से 3 चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र दिया. उपायुक्त ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के सफल भविष्य की कामना की. मौके पर उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर भी मौजूद थे.
उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम अंतर्गत विज्ञापन संख्या 01/2019 के के द्वारा निकाले गए विज्ञापन के आलोक में आज दिनांक 20 अगस्त 2020 को तकनीकी सहायक कनीय अभियंता के समकक्ष 46, लेखा सहायक के समकक्ष 13, कंप्यूटर ऑपरेटर के समकक्ष 07 तथा ग्राम रोजगार सेवक के 40 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया.

