BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाक की धमकियों के बावजूद कश्मीरी छात्र पहुंच रहे हैं स्कूल, परीक्षाओं की डेटशीट जारी

by bnnbharat.com
October 21, 2019
in समाचार
पाक की धमकियों के बावजूद कश्मीरी छात्र पहुंच रहे हैं स्कूल, परीक्षाओं की डेटशीट जारी
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में तेज़ी से हालात सुधर रहे हैं. सभी शिक्षण संस्थान खुले हैं और आतंकियों की धमकियों के बावजूद परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र अब स्कूलों का रुख कर रहे हैं. छात्र-छात्राएं राज्य प्रशासन के कश्मीर घाटी के प्रत्येक जिला मुख्यालय में स्थापित किए गए इंटरनेट कैफे का भी निशुल्क लाभ उठा रहे हैं. यह कैफे छात्रों को उनकी परीक्षाओं में काफी मददगार साबित हो रहे हैं।

इसी बीच बोर्ड ने कश्मीर डिवीजन तथा जम्मू संभाग के विंटर जोन वाले क्षेत्रों की आठवीं, नौवीं की परीक्षाओं की डेटशीट भी पहले से ही जारी कर दी है. वहीं दसवीं तथा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा इस माह के अंत में करवाई जाएगी. इसी के साथ ही परीक्षाओं के लिए बनाए जा रहे केंद्रों में भी भीतर व बाहरी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. इस सबके बीच कश्मीर घाटी के किसी भी क्षेत्र में कोई प्रतिबंध नहीं है. केवल संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. आतंकियों की लाख कोशिशें के बावजूद सेब घाटी से बाहर के राज्यों में पहुंचाया जा रहा है और कश्मीर के विभिन्न जिलों में सेब की मंडियां भी लगी हुई हैं.

सोमवार को भी कश्मीर घाटी में शांति कायम है. सभी शिक्षण संस्थान खुले हैं और अब यहां छात्रों को भी आते-जाते देखा जा रहा है. यहां के युवा आतंक को दर किनार कर अब खेलों की तरफ से अपना ध्यान लगा रहे हैं ताकि स्वस्थ्य रहकर अपने राज्य का खेलों में नाम रोशन कर सकें. सुबह-शाम दुकानें खुल रही हैं और लोग भी अपनी रोजमर्रा की जरूरत का सामान लेने के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं. कार्यालयों में उपस्थिति सामान्य से ऊपर है. रेहड़ी-फड़ी तथा खुले में जमीन पर सामान लगाने वालों का बाजार गर्म है. सड़कों पर वाहन अब दोगुनी संख्या में दौड़ रहे हैं. पर्यटक भी अब घाटी का रुख कर रहे हैं. सेब मंडियां भी लगी हुई हैं और सेब ट्रकों में भरकर दूसरे राज्यों व जम्मू में पहुंचाया जा रहा है. लैंडलाइन फोन तथा मोबाइल पोस्टपेड सेवा घाटी में सुचारू रूप से काम कर रही है. जबकि प्री-पेड अभी बंद है. पूरे जम्मू कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा फिलहाल बंद है.

कश्मीर घाटी की आम जनता को कही भी जाने की आजादी है. घाटी में पिछले दिनों हुई आतंकी वारदातों को देखते हुए सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है तथा बाकी इलाकों में जवानों की सतर्कता बढ़ा दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शम्मी कपूर: जन्मदिन विशेष जानिए उनके 10 यादगार किस्से

Next Post

कांग्रेस सत्ता में वापसी की कर रही है जद्दोजहद

Next Post
कांग्रेस सत्ता में वापसी की कर रही है जद्दोजहद

कांग्रेस सत्ता में वापसी की कर रही है जद्दोजहद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d