BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एमएस धोनी समेत दर्जनों क्रिकेटरों का करियर बनाने वाले देवल सहाय नहीं रहे

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
एमएस धोनी समेत दर्जनों क्रिकेटरों का करियर बनाने वाले देवल सहाय नहीं रहे
Share on FacebookShare on Twitter

73 वर्षीय देवल सहाय तीन महीनों से चल रहे थे बीमार

रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के उपाध्यक्ष देवल सहाय का मंगलवार की की सुबह निधन हो गया. खेल जगत में देवल दा उर्फ देवल सहाय के नाम से विख्यात रहे, पर आधिकारिक नाम देवव्रत सहाय था.

रांची क्रिकेट के भीष्मपितामह कहे जाने वाले देवल सहाय ने शहर में क्रिकेट का इतना शानदार माहौल तैयार किया था कि उनके दिशा निर्देशन में दर्जनों क्रिकेटरों ने देश व राज्य का प्रतिनिधित्व किया,  जिसमे महेंद्र सिंह धोनी, प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, अनवर मुस्तफा, धनंजय सिंह, सुब्रत दा, संजीव सिन्हा, राजीव कुमार राजा और सरफराज अहमद समेत दर्जनों क्रिकेटरों के करियर बनाने का श्रेय उनको ही जाता है.

क्रिकेट व फुटबॉल के शानदार खिलाड़ी रहे देवल दा बाद में प्रशासक बने, लेकिन सीसीएल के कार्मिक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 2006 में उन्होंने खेल प्रशासन से खुद को अलग कर लिया था. उनके निधन पर सीसीएल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े खेल प्रेमियों ने शोक जताया है.

बताया गया है कि 73 वर्षीय देवल सहाय पिछले तीन माह से बीमार चल रहे थे व मेडिका में इलाजरत थे. वे स्वयं क्रिकेट व फुटबॉल के शानदार खिलाड़ी रहे थे और बाद में प्रशासक बने. देवल दा सीसीएल के कार्मिक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 2006 से बदली परिस्थितियों व उम्र के कारण उन्होंने खेल प्रशासन से खुद को अलग कर लिया था. 

देवल सहाय मेकॉन, सीएमपीडीआई और सीसीएल में वरीय पदों पर कार्यरत रहे. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने तीनों संस्थाओं में खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति का द्वार खोला. इसका ज्यादा फायदा क्रिकेटरों को मिला , बल्कि अन्य खेलों के खिलाड़ियों की भी नियुक्ति हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर आलोक का हुआ अंतिम संस्कार

Next Post

आपसी विवाद में पति ने की पत्नी और 2 बच्चों की हत्या

Next Post
रंजिश: एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, गिरफ्तार

आपसी विवाद में पति ने की पत्नी और 2 बच्चों की हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d