रांची: 15 झारखंड राज्य पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2019 का समापन समारोह शुक्रवार को रांची के परेड मैदान में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मौजूद थी. मौके पर झारखंड पुलिस के महानिदेशक सहित रांची एसपी अनीश गुप्ता भी मौजूद थे.
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कप और मेडल देकर विजेताओं को सम्मानित किया. इस बार जैप की टीम अव्वल रही वहीं रनर अप रांची टीम रही.
पुलिस विभिन्न प्रतिकूल परिस्थिति के बीच खेल में भी सक्रियता से अपनी जिम्मेवारी निभाती है. खेल के जरिए नैतिक गुणों का विकास होता है तो वहीं इसके जरिए अनुशासन भी आता है. पुलिस पब्लिक सहयोग ज्यादा हो, पुलिस का व्यवहार लोगों के साथ अच्छा हो ताकि पुलिस को ज्यादा सहयोग अनुसंधान में मिल सके. साइबर की चुनौती को देखते हुए आधुनिक तकनीक का ज्ञान ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो ताकि लोगों का भरोसा पुलिस पर बना रहे. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम के दौरान बोल रही थी.
वहीं झारखंड पुलिस के महानिदेशक के एन चौबे ने विजेताओं की हौसला अफजाई की, और कहा की इसी तरह से मेहनत करें और आगे बढ़े. दीपावली के अवसर पर उन्होंने सभी राज्यवासियों का अभिनंदन किया और पुख्ता सुरक्षा का अश्वासन दिया.