पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डाॅ0 रामेश्वर उरांव और कृषिमंत्री बादल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान झारखंड में संगठनात्मक मजबूती और भावी कार्यक्रमों के साथ ही आगामी दिनों में होने वाले पश्चिम बंगाल तथा असम विधानसभा चुनाव में पार्टी की सहभागिता पर भी चर्चा हुई. इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने भी दिल्ली जाकर पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की थी.
पार्टी के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल का इलाका झारखंड की सीमा से सटा हुआ है और वहां आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के पार्टी नेताओं-कार्यकत्र्ताओं को भी महत्वपूर्ण सौंपी जा रही है. जबकि असम में भी झारखंड मूल के बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग भी रहते है.
आलोक कुमार दूबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रामेश्वर उरांव और कृषिमंत्री बादल कल सुबह नई दिल्ली से वापस रांची लौट आएंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश रांची में भी पार्टी नेताओं-कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक कर पड़ोसी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे.
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने गठबंधन सरकार में पार्टी कोटे से शामिल मंत्रियों के कार्याें को लेकर जमकर पीठ थपथपायी और कोरोना संक्रमणकाल में किये गये की प्रशंसा की.

