BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जागरूकता से मिलेगा विकास योजनाओं का लाभ: माधवी मिश्रा

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in समाचार
जागरूकता से मिलेगा विकास योजनाओं का लाभ: माधवी मिश्रा

जागरूकता से मिलेगा विकास योजनाओं का लाभ: माधवी मिश्रा

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: समाहरणालय परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया. जनता दरबार में उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुई एवं समस्या समाधान को लेकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया.

जनता दरबार में आएं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त मिश्रा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उदेश्य ग्रामीणों के जीवन स्तर को उंचा उठाना है, उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक होकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

जनता दरबार में मनिका प्रखंड के जांहो पंचायत के बरवैया के ग्रामीणों ने आवेदन देकर उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा को बताया कि गांव में रमेश के घर से नदी तक लगभग 250 फीट नाली निर्माण कार्य को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई, लेकिन महज 135 पफीट ही नाली निर्माण कार्य करवा कर मुख्यिा एवं बिचैलियों के द्वारा राशि का बंदरबांट कर लिया गया. जिस पर उप विकास आयुक्त मिश्रा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच कर दोषी पाए जाने पर त्वरीत कार्रवाई का निर्देश दिया.

बरवाडीह प्रखंड के बेतला गांव निवासी राम प्रसाद भुइयां ने आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना को किसी अन्य व्यक्ति को देने का आरोप लगाया एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. उसने आवेदन के माध्यम से बताया कि वर्ष 2016-17 में मेरे नाम से आवास की स्वीकृति मिली थी, लेकिन मुखिया संजय सिंह के द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को आवास निर्गत कर दिया गया एवं आवास निर्माण के राशि की भी निकासी कर ली गई. जिस पर उप विकास आयुक्त मिश्रा ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए बीडीओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

जनता दरबार में जमीन विवाद, विद्यालय में नामांकन, प्रधानमंत्री आवास, राशन, पेंशन समेत अन्य कई मामले आए जिस पर उप विकास आयुक्त मिश्रा के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना, एपीआरओ नेहा तिवारी, प्रधानमंत्री आवास के जिला समन्वयक शिव प्रसाद यादव, अमीना समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भूख से नहीं हो किसी की मौत: जिशान कमर

Next Post

अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा रोज 1.5GB डाटा, जानते हैं इन प्लांस के बारे में

Next Post
अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा रोज 1.5GB डाटा, जानते हैं इन प्लांस के बारे में

अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा रोज 1.5GB डाटा, जानते हैं इन प्लांस के बारे में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d