महाराष्ट्र: बहुमत परीक्षण से 24 घंटे पूर्व महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की है.
इससे पहले अजित पवार ने राज्य के उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार और डिप्टी सीएम अजित पवार की मुलाकात हुई है.
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस दौरान शरद पवार ने अपने भतीजे अजित से कहा कि माफ कर दिया अब वापस आ जाओ. इतना ही नहीं शरद पवार ने अजित पवार पर सख्त होते हुए यह भी कहा कि इस्तीफा दो या कल विधानसभा से बाहर रहो.
आपको बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के सियासी संग्राम पर बड़ा फैसला सुनाया है.
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश कहा है कि देवेंद्र फडणवीस को कल यानि बुधवार शाम पांच बजे तक विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा.
वहीं अदालत ने यह भी कहा है कि बहुमत परिक्षण का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा.

