कोरोना का कहर भी डिगा न सका आस्था के जनसैलाब को
चतरा: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आज चतरा जिले के कई नदियों व जलाशयों में लोगों द्वारा श्रद्धा की डुबकियां लगाई गई. वहीं इस मौके पर नदियों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती देखी गई. नजारा ऐसा मानो मेला का आयोजन हो. लॉकडाउन व संक्रमण के खतरों के बीच सरकारी निर्देशों के बावजूद लोगों की भीड़ नदियों व मंदिरों में उमड़ी तथा कोरोना का कहर श्रद्धालुओं के आस्था को डिगा न सका.
वहीं लोगों ने इस डर को दरकिनार करते हुए पहले नदी में आस्था की डुबकी लगाई फिर मंदिरों में रीति रिवाज के साथ पूजा पाठ किया.
इस मौके पर चतरा में लोगों ने हेरु व बलबल तथा महाने नदी समेत कई अन्य नदियों में आस्था की डुबकी लगाई और भक्तों ने स्नान ध्यान कर पूजा अर्चना की.

