BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

काशी विश्वनाथ का स्पर्श नहीं कर सकेंगे भक्त, होगा जलाभिषेक

by bnnbharat.com
March 10, 2021
in समाचार
काशी विश्वनाथ का स्पर्श नहीं कर सकेंगे भक्त, होगा जलाभिषेक
Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्कः महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु बाबा के शिवलिंग का स्पर्श दर्शन नहीं कर सकेंगे. हालांकि, श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर लगे अरघे के जरिए बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक जरूर कर सकेंगे, इस बीच काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने महाशिवरात्रि के दिन पूजा आरती को लेकर समय सारिणी जारी कर दिया है.
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन पूजा आरती तड़के सुबह ही शुरू हो जाएगी. सुबह 2.15 बजे से पूजा शुरू होगी और सुबह 3.15 बजे आरती के साथ खत्म होगी. इसके बाद 3.30 बजे मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा.
दोपहर 12 बजे मध्याह्न भोग आरती की पूजा शुरू होगी और 12.30 बजे पूजा खत्म होगी.
इसके अलावा चारों प्रहर की आरती का भी समय तय कर दिया गया है. प्रथम प्रहर में रात 10.50 बजे शंख बजेगा और दर्शनार्थियों को गर्भगृह में जाने देने से रोककर पूजा की तैयारी होगी. रात 11 बजे से आरती शुरू होकर रात 12.30 बजे तक चलेगी.
दूसरे प्रहर में रात 1.30 बजे से आरती शुरू होगी जो 2.30 बजे खत्म होगी. तीसरे प्रहर में तड़के 3 बजे आरती शुरू होगी जो 4.25 बजे खत्म होगी. इसी तरह चौथे प्रहर की आरती सुबह 5 बजे से शुरू होकर 6.15 बजे तक चलेगी.
इससे पहले द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के बाबा के शिवलिंग का स्पर्श दर्शन करने पर रोक लगा दी है. हालांकि यह फैसला मंदिर में होने वाली भीड़ या भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए लिया गया है. हालांकि, गर्भगृह के बाहर लगे अरघे के जरिए श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक जरूर कर सकेंगे.
वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने इस संबंध में बताया कि भीड़ और भगदड़ जैसे हालात न पैदा हों, इसलिए काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में महाशिवरात्रि के दिन पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. इतना ही नहीं, बाबा काशी का कोई भी स्पर्श दर्शन यानी छू कर दर्शन नहीं कर सकेगा. दर्शन गर्भगृह के बाहर से ही होंगे और गर्भगृह के बाहर से ही आस्थावान लोग अरघे से जलाभिषेक कर सकेंगे.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन ने लॉन्च किया ‘वायरस पासपोर्ट’, नागरिकों की प्राइवेसी से खिलवाड़ की आशंका बढ़ी

Next Post

यात्री ठीक से मास्क न लगाएं तो प्लेन से उतार दोः एचसी

Next Post
यात्री ठीक से मास्क न लगाएं तो प्लेन से उतार दोः एचसी

यात्री ठीक से मास्क न लगाएं तो प्लेन से उतार दोः एचसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d