BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

DGP ने एसएसपी, एसपी सहित क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों के साथ की बैठक

by bnnbharat.com
August 10, 2020
in Uncategorized
DGP ने एसएसपी, एसपी सहित क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों के साथ की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: डीजीपी एमवी राव ने वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में कोविड-संक्रमित पुलिसकर्मियों की वर्तमान स्थिति सहित उन्हें अपेक्षित सुविधा एवं सहायता प्रदान करने के संबंध में पूर्व से निर्गत दिशा-निर्देर्शों की जिलावार समीक्षा की.

इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की छवि में अपेक्षित सुधार, पुलिसकर्मियों की जवाबदेही, पुलिसकर्मियों द्वारा भूमि विवाद में संलिप्तता, स्थानांतरित पदाधिकारियों को एक सप्ताह में विरमित करना, साईबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु सार्थक कदम उठाने का निर्देश दिया.

उन्होंने ‘ऑपरेशन सम्मान’ के अन्तर्गत आरक्षी/हवलदार/चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के कल्याणकारी कार्य एवं उनकी समस्याओं के निदान, पुलिसकर्मियों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई एवं इसके निष्पादन, निलंबन से सम्बद्ध मामलों की समीक्षा, सेवा पुस्तिका में अद्यतन प्रविष्टि, आरक्षी से पुलिस निरीक्षक स्तर की कोटि के कर्मियों द्वारा स्थानांतरण अनुरोध पर विचार, सभी फरार अपराधकर्मियों तथा आपराधिक काण्डों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान आदि जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विशेष निर्देश दिया.

बैठक के दौरान सभी जिला के वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों ने बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्राधीन कोविड-संक्रमित पुलिसकर्मियों की अद्यतन स्थिति, ‘ऑपरेशन सम्मान‘ के अन्तर्गत कनीय पुलिसकर्मियों की समस्याओं के निदान एवं कल्याणकारी पहलुओं पर विचार, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा स्थानांतरण हेतु दिये गये अभ्यावेदन, सेवा पुस्तिकाओं में अद्यतन प्रविष्टियों को तत्परतापूर्वक समावेशित किये जाने, लंबित विभागीय कार्रवाई का निष्पादन, निलंबन की समीक्षा एवं निराकरण, कांडों के अनुसंधानकों की समीक्षा, फिरार तथा सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाने सहित नक्सल अभियान, मासिक बल विवरणी आदि जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अपनी-अपनी संक्षिप्त विवरणियांं प्रस्तुत की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरयू राय ने अनधिकृत समानन्तर कार्यालय चलाने व फोन टेप मामले की जांच प्रतिवेदन मांगी

Next Post

मैं क्लास भी करूंगा और मंत्रालय का काम भी: शिक्षा मंत्री

Next Post
मैं क्लास भी करूंगा और मंत्रालय का काम भी: शिक्षा मंत्री

मैं क्लास भी करूंगा और मंत्रालय का काम भी: शिक्षा मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d