धनबाद:- झारखण्ड कयाकिंग एंड केनोइंग संघ के सचिव ज़ैनुल आबेदीन की मृत्यु से धनबाद जिला खेल जगत काफी मर्माहत है. धनबाद जिला ओलम्पिक संघ के द्वारा आज नया बाजार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें संघ के पदाधिकारी एवं खेल से जुड़े लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. शोक सभा को सम्बोधित करते हुए जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष एस. एम. हाशमी ने कहा की ज़ैनुल आबेदीन का इस प्रकार अचानक चला जाना धनबाद जिला खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. वरीय उपाध्यक्ष ज़ुबैर आलम ने कहा कि जिले में आयोजित हर छोटे-बड़े खेल आयोजनों में ज़ैनुल आबेदीन बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लेते थे इसलिए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. शोक सभा में संघ के उपाध्यक्ष अनुपम महाता, रेज़ा इश्त्याक, महासचिव रंजीत केशरी, कोषाध्यक्ष कल्लोल समन्ता, झारखण्ड विंटर गेम्स के सचिव वाशिम हाशमी, झारखण्ड कयाकिंग एंड केनोइंग संघ के कोषाध्यक्ष नवल किशोर कश्यप, जिला वॉलीबाल संघ के सचिव सूरज प्रकाश लाल, जिला खो खो संघ के सचिव तारक नाथ दास के अलावा आमिर खान, अफजल हाशमी, सत्य प्रकाश, इरफ़ान आलम, आरिफ खान, कुणाल, राजेश प्रसाद, महताब आलम आदि ने भाग लिया लिया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया.
