धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी यशोदाबेन ने भी भारत माता, तेली समाज और कर्म देवी के जयकारों से संबोधन किया. स्वागत करने वालों को धन्यवाद दिया. सभी को नमस्कार किया, और कहा कि धनबाद अपने नाम की तरह धनवान है. यहां काफी प्रतिभाएं हैं. जिन्हें सम्मान मिला है वो समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का काम करें, ताकि देश आगे बढ़े. यशोदाबेन ने अपना पूरा भाषण गुजराती में दिया.
धनबाद के लिंडसे क्लब में अखिल भारतीय साहु वैश्य युवा प्रकोष्ठ के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी यशोदाबेन का जोरदार तरीके से अभिनंदन किया. फूलों की माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट किया गया. इससे पूर्व जब यशोदा बेन मंच पर पहुंची तो प्रधानमंत्री के चिरपरिचित अंदाज में हाथ उठा कर सभी का अभिवादन किया. मंच ओर उनके साथ भी अशोक मोदी और उनकी भाभी भी मौजूद थी. विभन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले समाज की महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया.
उन्होंने कहा कि समाज को अखंडित नहीं करना चाहिए, सभी लोग एक दूसरे को मदद करें. इस देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधामनमंत्री मिला है तो समाज के लोग सभी की मदद करें. इलेक्शन में समाज के लोगों को आगे बढ़ाएं. समाज के जिस लोग में क्षमता है उन्हें लोग मदद करें.
उन्होंने कहा कि समाज शिक्षा के क्षेत्र में पीछे है. समाज पर लोगों का विश्वास बढ़ा है. साहु समाज सेवा की भावना से काम करता है. इस विश्वास को अपनी मेहनत, तपस्या और बलिदान से बढ़ने का काम करें.
उन्होंने ये भी कहा कि राजनीति, समाज के लोगों के कारण ही है. पहले स्वार्थ के लिए राजनीति होती थी, पर अब सेवा महत्वपूर्ण है. शिक्षा को घर-घर पहुंचना है क्योंकि अन्य राज्य शिक्षा में बहुत आगे है. 24 घंटे सेवा भाव से काम करें.

