BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपनी रूचि के अनुसार अपने जीवन को दिशा दें – BDO

by bnnbharat.com
November 21, 2019
in Uncategorized
अपनी रूचि के अनुसार अपने जीवन को दिशा दें – BDO

अपनी रूचि के अनुसार अपने जीवन को दिशा दें - BDO

Share on FacebookShare on Twitter

सिकन्दर शर्मा

दुमका: हंसडीहा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में दो दिवसीय क्षेत्रीय एकता समागम कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को सरैयाहाट बीडीओ दयानंद कुमार जायसवाल ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ दयानंद कुमार जायसवाल ने कहा कि छात्र अपनी रूचि के अनुसार अपने जीवन को दिशा दें. अथितियों ने बच्चों द्वारा बनायी गयी हस्तशिल्प कलाकृति, पेंटिंग की जमकर प्रशंसा की.

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में बीस अलग अलग जिलों से आए हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने जल ही जीवन है के थीम पर आधारित अपना प्रदर्शन किया. विद्यालय के प्ले ग्राउंड में बनाए गए पंडाल में बिहार झारखंड एवं बंगाल के विभिन्न नवोदय विद्यालय के छात्रों द्वारा बनाये गए हस्तशिल्प कलाकृति एवं पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जल ही जीवन है का संकेत दिया.

उपस्थित अथितियों ने बच्चों द्वारा बनाये गये हस्तशिल्प पेंटिंग और कलाकृति को देखा और बच्चों से बनाये गए पेंटिंग कलाकृति के बारे में बातचीत भी की. कार्यक्रम के पहले दिन लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति की. झारखंड बिहार और पश्चिम बंगाल से आये छात्र छात्राओं ने अपने-अपने स्थानीय लोक संगीत को प्रस्तुत किया. दो दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रदर्शन कला, संगीत, थियेटर, दृश्य कला, युवा गायक मंडल का प्रदर्शन जैसे आयोजन होना है.

प्रस्तुत विभिन्न प्रदर्शनों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम व छात्राओं के चयन के लिए ज्यूरी टीम बनायी गयी हैं.

इस अवसर पर सीओ द्वारिका बैठा, नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के सहायक आयुक्त राजेन्द्र राव, मति राव, जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा प्राचार्य एनोस केरकट्टा, उप प्राचार्य मनमोहन चौधरी, शिक्षक नेपाल राय, भवेश चंद झा, शशिभूषण शर्मा, संयुक्ता प्रियदर्शी, संजय कुमार, सुनील रवानी के अलावे अन्य लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीजेपी द्वारा चुनाव के वक्त की जा रही लोगों को लुभाने की कोशिश : विनोद पाण्डेय

Next Post

परती जमीन पर कर दिया गया शौचालय का निर्माण

Next Post
परती जमीन पर कर दिया गया शौचालय का निर्माण

परती जमीन पर कर दिया गया शौचालय का निर्माण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d