BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धान अधिप्राप्ति केंद्र के न खुलने से किसानों में मायूसी

by bnnbharat.com
December 13, 2020
in समाचार
धान अधिप्राप्ति केंद्र के न खुलने से किसानों में मायूसी
Share on FacebookShare on Twitter

एफसीआई अधिप्राप्ति केंद्र के जरिए जल्द उठा सकेंगे किसान इसका लाभ- उपायुक्त

चतरा: चतरा जिले में सरकारी धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान बिचौलियों के हाथों धान बेच रहे हैं. इससे जहां किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर बिचौलिए इसका फायदा उठा रहे हैं. बिचौलिए किसानों से मात्र 9-10 रुपए किलो धान खरीद रहे हैं. जबकि सरकारी धान क्रय केंद्रों में 20 रुपये 50 पैसे का दर निर्धारित है.

ऐसे में किसानों को 11 से 12 रुपए प्रति किलो का नुकसान हो रहा है. इस वर्ष धान की शानदार उपज हुई है. किंतु सरकारी धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से इस बंपर पैदावार का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है. किसान ओने-पौने दाम में धान बेच रहे हैं और सरकार को कोस रहे हैं.

किसानों का कहना है कि धान के रखरखाव में परेशानी, पैसों की किल्लत और कर्ज की देनदारी के चलते किसान धान की बिक्री में लेट लतीफ नहीं कर पाते और उसे तत्काल बेचना चाहते हैं. यही कारण है कि बिचौलिए ओने-पौने दाम पर किसानों के धान खरीद रहे हैं. 

किसानों के मुताबिक, सरकार के द्वारा अब तक धान की खरीददारी शुरू नहीं कराई गई है. ऐसे में किसान बिचौलियों के हांथो ओने पौने भाव मे धन बेंचने को विवश हैं. सरकार अगर धान की खरीददारी शुरू कर देती तो किसानों को कुछ राहत मिलता.

वहीं बिचौलियों ने बताया कि गांव में धान की खरीददारी 8 से 9 रुपये किलो कर रहे हैं और इसे बिचौलियों को 11 से 12 रुपये दे रहे हैं. इस पूरे मामले में डीसी दिव्यांशु झा ने कहा कि जिले में एफसीआई को धान अधिप्राप्ति केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है.

उन्होंने बताया संभवत दो-तीन दिनों के अंदर अधिप्राप्ति केंद्र को शुरू कर दिया जाएगा, जहां किसान अपने धाम को सरकारी दर पर बेच सकेंगे. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान थोड़ा सब्र करें, जिसका फायदा उन्हें अवश्य मिलेगा. दूसरी ओर उन्होंने बिचौलियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की भी बात कही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समाज के सुरक्षा प्रहरियों को अपराधियों व नक्सलियों से नहीं है डर

Next Post

जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
30 वर्षीय युवक का लटका हुआ शव बरामद, सुसाइड नोट बरामद

जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d