BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शोभायात्रा निकालने को लेकर करें मंथन: डीसी

by bnnbharat.com
March 17, 2020
in Uncategorized
शोभायात्रा निकालने को लेकर करें मंथन: डीसी

शोभायात्रा निकालने को लेकर करें मंथन: डीसी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सरहुल को लेकर विभिन्न सरना समितियों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने मंगलवार को बैठक की. रांची के समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागर में आयोजित बैठक में विभिन्न सरना समितियों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों के साथ, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में संगठनों के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों ने सरहुल के दौरान बिजली, ट्रेफिक व्यवस्था, सुरक्षा, शराबबंदी आदि को लेकर अपनी-अपनी बातें रखी.

Also Read This: खनन क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों में मुलभूत सुविधा करें बहाल: उपायुक्त

कोरोना को लेकर शोभायात्रा निकालने पर संगठन करें मंथन: डीसी

बैठक में रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि सरहुल को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का बिजली, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा आदि को लेकर पहले से बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास होगा. कोरोना के फैलते प्रभाव के मद्देनजर उपायुक्त ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक क्रियाकलापों पर रोक लगाना समाधान नहीं है.

उन्होंने विभिन्न संगठनों से शोभायात्रा कुछ दिनों बाद निकालने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना को लेकर अगले कुछ दिन एहतियात बरतने की जरुरत है, संगठन, समाज के प्रभावशाली और गणमान्य व्यक्ति इस संबंध में मंथन करें. उन्होंने कहा कि वायरस मनुष्य में अंतर नहीं करता, सोशल डिसटेंसिंग से कोरोना के खतरे को कम किया जा सकता हैैै.

Also Read This: उपायुक्त ने TMH में 103 बेड के बने आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण

19 मार्च को फिर से होगी बैठक

बैठक में उपायुक्त की शोभायात्रा कुछ दिनों बाद निकालने की अपील पर संगठनों मंथन करने का भरोसा दिया. इस संबंध में 19 मार्च को फिर से बैठक की जायेगी. जिसमें सरहुल पर शोभायात्रा निकालने पर निर्णय लिया जायेगा. बैठक में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने भी कोरोना के मद्देनजर अखिल भारतीय विकास परिषद के शोभायात्रा का आयोजन अप्रैल माह में किये जाने का जिक्र किया और संगठनों से लोकहित इस पर विचार-विमर्श करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमारे लोग सुरक्षित रहे इस पर ध्यान देने की जरुरत है.

सरहुल पर होगी शराबबंदी, रहेगा ड्राई डे

बैठक में सरहुल पर विभिन्न संगठनों की ओर से शराबबंदी की मांग की गयी. जिस पर उपायुक्त ने कहा कि सरहुल के दिन शराबबंदी लागू रहेगा.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे: एसएसपी, रांची

बैठक में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने कहा है कि हर रुट पर सुरक्षा व्यवस्था होगी. साथ ही भारी वाहनों की इंट्री पर रात 12:00 बजे से ही प्रतिबंधित होगा. उन्होंने कहा कि पिछले बार की तुलना में इस बार ज्यादा सीसीटीवी कैमरे से शहर की निगरानी की जायेगी. उन्होंने संगठनों से कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि वाहनों या दूसरे कारणों से सीसीटीवी डैमेज न हो. कोरोना को लेकर एसएसपी ने भी सर्तकता बरतने की अपील की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खनन क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों में मुलभूत सुविधा करें बहाल: उपायुक्त

Next Post

दैनिक वेतन भोगी कामगारों को एरियर का भुगतान अब तक नहीं: अजय

Next Post
दैनिक वेतन भोगी कामगारों को एरियर का भुगतान अब तक नहीं: अजय

दैनिक वेतन भोगी कामगारों को एरियर का भुगतान अब तक नहीं: अजय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d