रांची: आज लोकसभा में कोरोना पर चर्चा हुई. इस चर्चा में रांची के सांसद संजय सेठ भी शामिल हुए. सांसद ने बताया कि चर्चा के दौरान कोरोना के रोकथाम व इससे बचाव की तैयारियों पर चर्चा हुई. सरकार ने आश्वस्त किया है कि किसी भी नागरिक को घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार ईलाज के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रही है. विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है. जरूरत पड़ने पर ऐसे संदिग्ध लोगों को चिकित्सकों की देखरेख में भी रखा जा रहा है. सभी बड़े एयरपोर्ट व अन्य स्थानों को हाईअलर्ट पर रखा गया है. समय समय पर आवश्यक जानकारियां व संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं. विभिन्न मीडिया माध्यमों में भी इनकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है.
केंद्र सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 भी जारी किया है. यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी.

