BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के नये मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के बनने की चर्चा

by bnnbharat.com
March 25, 2020
in Uncategorized
झारखंड के नये मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के बनने की चर्चा

झारखंड के नये मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के बनने की चर्चा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के नए मुख्य सचिव की तलाश जोरशोर से चल रही है. कई अधिकारी इस पद को पाने की जुगत भिड़ा रहे हैं. इसमें सबसे अधिक चर्चा सुखदेव सिंह की है. वर्तमान मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी के रिटायर होने में महज छह दि‍न बचे हैं. वे 31 मार्च को रिटायर होने वाले हैं.

Also Read This: अयोध्या में रामलला अस्थायी मंदिर में शिफ्ट, CM योगी आदित्यनाथ बने गवाह 

लंबी अवधि का सीएस

सरकार राज्य के लिए लंबी अवधि का मुख्य सचिव चाहती है. सिंह वर्ष 2024 में रिटायर होने वाले हैं. इसके अलावा वे पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के प्रधान सचिव रह चुके हैं. 1987 बैच के आईएएस सिंह अभी गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं.

सीएम का प्रधान सचिव

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पद अब भी खाली है. करीब चार महीने से यह पद खाली है. इस पद के लिए वर्तमान नगर विकास सचिव विनय चौबे की चर्चा थी. इसके बाद पंजाब कैडर के आइएएस डिप्रभा लकड़ा का नाम उछला. हालांकि लकड़ा के लिए केंद्र सरकार से अनुमति जरूरी है. बताया जाता है कि केंद्र से अनुमति नहीं मिल पा रही है.

Also Read This: अगले 20 घंटे भारत के लिए भारी, ICMR की चेतावनी 

एक्का के नाम की चर्चा

अब मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के लिए राजीव अरुण एक्का का नाम चर्चा में है. एक्का अभी श्रम सचिव हैं. बतातें चलें कि एक्का अभी सरकार के सबसे नजदीकी अधिकारियों में शामिल हैं. मुख्यमंत्री उनपर अधिक भरोसा कर रहे हैं. सरकार बनने के साथ ही उन्हें कई अहम विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

सीएस रैंक के ये हैं अफसर

झारखंड में मुख्य सचिव रैंक के आठ पद हैं. वर्तमान में छह पदस्थापित हैं. झारखंड कैडर के अमित खरे, एनएन सिन्हा और अलका तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. डीके तिवारी, इंदू भूषण चतुर्वेदी, सुखदेव सिंह, अरुण कुमार सिंह, केके खंडेलवाल और एल ख्यांगते राज्य में विभिन्न पदों पर पदस्थापित हैं.

Also Read This: झारखंड के नये मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के बनने की चर्चा 

इसलिए चर्चा में सुखदेव सिंह

सुखदेव सिंह सीएस रैंक के अधिकारियों में अपर मुख्य वन एवं पर्यावरण सचिव इंदूभूषण चतुर्वेदी के बाद सबसे वरीय अफसर हैं. वे शिबू सोरेन, मधु कोड़ा और हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रधान सचिव रह चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अयोध्या में रामलला अस्थायी मंदिर में शिफ्ट, CM योगी आदित्यनाथ बने गवाह

Next Post

PM का संबोधन, कोरोना पर जीत और भारतीयों के जीवन का एक नया सवेरा होने के समान: अजय राय

Next Post
PM का संबोधन, कोरोना पर जीत और भारतीयों के जीवन का एक नया सवेरा होने के समान: अजय राय

PM का संबोधन, कोरोना पर जीत और भारतीयों के जीवन का एक नया सवेरा होने के समान: अजय राय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d