रांची: कांके थाना क्षेत्र के कांके में स्वर्गीय लक्ष्मण महतो चौक के नामकरण को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया. विवाद इतना बढ़ा के दो पक्ष आपस में भिड़ गये और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. मारपीट की घटना के बाद भारी हंगामा हो गया. घर में आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया गया. कांके थाना से कुछ ही मीटर की दूरी पर मारपीट के दौरान घर में आगजनी की गई.
मारपीट की घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को क्षेत्र में तैनात कर दिया गया. मारपीट की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गये. घटना के बाद भारी संख्या में महिलाएं थाने के पास पहुंची. जिसके बाद पुलिस और महिलाओं में नोक-झोंक हुई. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.
मालूम हो कि स्वर्गीय लक्ष्मण महतो चौक के नामकरण को उत्पन्न विवाद के बाद दो गुटों में झड़प हो गई. जिसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चले. जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. दो गुटों में मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत भी करा दिया, मगर लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ और एक बार फिर से लोग पुलिस के साथ ही भिड़ गये और दोनों ओर से लाठी और पत्थर चले. जहां भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, वहीं आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया. जिसके बाद इलाके में भारी संख्या के पुलिस बल की तैनाती कर दी गई. पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. कई अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर कैंप कर रहे हैं.

