BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहर में धड़ल्ले से बिक रहा है ड्रग्स, परेशान बस्तीवासियों ने की सिटी एसपी से मुलाकात

by bnnbharat.com
February 29, 2020
in समाचार
शहर में धड़ल्ले से बिक रहा है ड्रग्स, परेशान बस्तीवासियों ने की सिटी एसपी से मुलाकात
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुरः  सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर के लोग दहशत में है. वैसे इनके दहशत का कारण ब्राउन शुगर और ड्रग्स है. आपको बता दें कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रग्स का कारोबार हो रहा है. जहां ड्रग्स के कारोबारी खुले आम लोगों को धमकियां भी दे रहे हैं.

स्थानीय लोग बताते हैं कि इनका मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि ये खुलेआम गोली चलाने का दिखा रहा जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहे हैं. वही स्थानीय लोगों को डरा- धमका रहे हैं. वैसे इसकी सूचना इनके द्वारा सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी गई है.

लेकिन अब तक ड्रग्स कारोबारियों पर पुलिस नकेल कसने में नाकाम रही है. उल्टे ड्रग्स कारोबारी अब पहले से ज्यादा आक्रोशित होकर सरे आम लोगों को जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं. इधर ड्रग्स कारोबारियों के भय से आक्रोशित लोगो ने शनिवार को जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे.

जहां उन्होंने सिटी एसपी से मिलकर एक ज्ञापन भी सौंपा है. सौंपा ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जान- माल के रक्षा की गुहार लगाई है. आपको बता दें कि जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिला के आदित्यपुर में ड्रग्स का कारोबार चरम पर है.

इलाके का सबसे बड़ा ड्रग्स कारोबारी डॉली का ठिकाना भी आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती है, लेकिन आज तक डॉली पुलिस की पकड़ से दूर है. वहीं धीरे-धीरे अब आदित्यपुर के बाद जमशेदपुर के आसपास के इलाकों में ड्रग्स के कारोबारी सक्रिय हो रहे है.

ऐसे में जिला प्रशासन के लिए जल्द ही ड्रग्स कारोबारियों से निपटना चुनौती होगा. अन्यथा आने वाले दिनों में आम लोगों को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जख्मों पर नमक छिड़क रहे कुछ नेता: नकवी

Next Post

दक्षिण कश्मीर के पांच युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Next Post
दक्षिण कश्मीर के पांच युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

दक्षिण कश्मीर के पांच युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d