अमन राज,
पथरगामाः- रविवार को पथरगामा कन्या मध्य विद्यालय परिसर में आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं उपायुक्त गोड्डा के निर्देशानुसार राजकीय होमियो पैथिक चिकित्सा महाविद्यालय परसपानी के तत्वाधान में महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ इंद्रदेव दास के द्वारा 30 शक्ति की आर्सेनिक एल्बम दवा का वितरण किया गया.
बताया गया कि इस दवा के खाने से लोगों के शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. दवा के वितरण में महाविद्यालय के छात्र नितेश कुमार, मितेश कुमार, दीपक कुमार तथा वार्ड बाय सुभाष कुमार मौजूद थे.
प्रिंसिपल डॉ इंद्रदेव दास ने बताया कि आज की दवा वितरण शिविर में अमित विश्वकर्मा, मितू चौबे, ललिता देवी, संजय मिश्रा, दिनेश कुमार सिंह, राजकुमार भगत, रामचंद्र दास, श्रीकांत तिवारी सहित 1440 लोगों को दवा दी गई.

