BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजमणि देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से कंबल का वितरण

by bnnbharat.com
January 27, 2020
in Uncategorized
राजमणि देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से कंबल का वितरण

राजमणि देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से कंबल का वितरण

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : राजमणि देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में गणतंत्र दिवस के मौके पर लगभग सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के साथ ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे.

आपको बता दें कि राजमणि देवी सरायकेला- खरसावां जिला भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष और लगातार तीन टर्म आदित्यपुर नगर निगम की पार्षद रह चुकी थी. पिछले साल 23 अक्टूबर को कैंसर की बीमारी के कारण उनका असामयिक निधन हो गया था. गौरतलब है कि राजमणि देवी केवल राजनीतिक ही नहीं बल्कि कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी रहीं थी और मौत निश्चित जानकर भी अपने वार्ड और अपने समर्थकों का हाल- चाल अपने परिवारवालों से लेती रहती थी. स्वर्गीय राजमणि देवी सरायकेला खरसावां जिला भाजपा के एक जुझारू और संघर्षशील महिला नेत्री के रूप में जानी जाती थी. उनके समर्थकों में हर आयु, वर्ग और जाति के लोग थे. मौत के बाद न केवल आदित्यपुर बल्कि जमशेदपुर के भी लोगों को गहरा सदमा लगा था.

वहीं राजमणि देवी के निधन के बाद इसी महीने उनके समर्थकों ने स्वर्गीय राजमणि देवी मेमोरियल ट्रस्ट का गठन कर उनके अधूरे कार्यों को आगे ले जाने का निर्णय लिया. इसी के तहत गणतंत्र दिवस के मौके पर एमजीएम अस्पताल के मरीजों के बीच कंबल वितरण किया गया. साथ ही आनेवाले दिनों में संस्था की ओर से कई सामाजिक कार्यों की रूपरेखा तैयार कर जरूरतमंदों की सेवा करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के बाद जल्द ही अन्य सामाजिक कार्यों के लिए एक बैठक करने का निर्णय लिया गया.

वहीं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने ट्रस्ट को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया और कहा स्वर्गीय राजमणि देवी के निधन के बाद समाज को जो अपूरनीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई निकट भविष्य में होना संभव नहीं. लेकिन संस्था जिस सोच के साथ आगे आ रही है, उससे उनके अधूरे सपनों को साकार करने में जरूर मदद मिलेगी.

इस दौरान सभी ने उनके परिवार के लोगों को सांत्वना दी. कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से चन्द्रगुप्त सिंह, मानस सिंह, परशुराम सिंह बागी, मनमोहन सिंह के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बार में गोलीबारी, 2 की मौत, 4 घायल

Next Post

सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर

Next Post
सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर

सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d