रांची: इस कोरोना महामारी की वजह से जनता की समस्याओं को देखते हुए हमारी कोरोना वॉरियर्स की टीम आज पिस्का मोड़ के शारदा बैटरी गली लेन, शांति नगर में जरूरतमंद ठेले, खोमचों एवं मजदूर के बीच में कच्चा अनाज का वितरण किया गया.
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार जयसवाल, भाजपा नेता व समाजसेवी ललित नारायण ओझा के प्रयास से लॉकडाउन की वजह से गरीबों को खाने के लाले पड़ रहे है. कोई गरीब भूखा न रहे, इसी उद्देश्य के साथ भाजपा घर-घर अनाज पहुंचाने का बीड़ा उठाया है.
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मुहल्लों में जाकर गरीबों को अनाज मुहैया करा रहा है. यह कार्यक्रम लगातार चल रही है मोदी आहार वितरण कार्यक्रम में अनाज वितरण के वक्त जरूरतमंदों को लाइन में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया तथा जागरूकता भी चलाया गया.
जिसमें मंतोष सिंह, सुखदेव नगर मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार जयसवाल, दीपक सिंह, राजू ओझा, तरुण कुमार जयसवाल,शुभम जयसवाल, अविनाश राय, दयाराय सहित उपस्थित थे.

