जमशेदपुर:- जमशेदपुर के जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बीच शॉल का वितरण किया. उन्होंने जिले के परसुडीह ,सरजमदा ,संकरपुर आदि क्षेत्रों में जिला जरूरतमंद महिलाओं के बीच जा- जा कर कंबल के साथ -साथ शॉल का वितरण किया .
वहीं इस संबंध में जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि काफी ठंड बढ़ गई हैं ,वहीं आज जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाएं और माताओं के बीच आज हमलोगों ने कंबल के साथ साथ शॉल का वितरण किया और आगे भी करते रहेंगे .