BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

माईक्रो ऑब्जर्वर तथा ईटीपीबीएस पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

by bnnbharat.com
December 18, 2019
in Uncategorized
माईक्रो ऑब्जर्वर तथा ईटीपीबीएस पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

माईक्रो ऑब्जर्वर तथा ईटीपीबीएस पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: विधानसभा निर्वाचन 2019 अन्तर्गत 67 सिसई, 68 गुमला एवं 69 विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जो 23 दिसम्बर 2019 को होनी है के लिए प्रतिनियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माईक्रो ऑब्जर्वर तथा ई.टी.पी.बी.एस. पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण नगर भवन गुमला में आयोजित किया गया.

इस अवसर पर यह बतलाया गया कि मतगणना को चार भागों में बांटा गया है, जिसमें मतगणना पोस्टल बैलेट पेपर की गणना, ई.टी.पी.बी.एस., की गणना, ईवीएम के कंट्रोल यूनिट के मतों की गणना तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से रैंडम प्रक्रिया से चयनित पांच मतदान केन्द्रों के कंट्रोल यूनिट के मत तथा वीवीपैट के पर्चियों का मिलान किया जाना है.

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन द्वारा सभी मतगणना पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रातः 06ः00 बजे मतगणना कक्ष में पहुंचने का निदेश दिया गया ताकि निर्धारित समय पर मतगणना प्रारंभ किया जा सके.

कंट्रोल यूनिट से मतगणना की विधि यथा प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मी प्रतिनियुक्त होंगे जिसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक तथा एक माईक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे, जिनके टेबल पर ईवीएम फ्लो चार्ट के अनुसार कंट्रोल यूनिट उपलब्ध कराया जाएगा. सबसे पहले उस कंट्रोल यूनिट पर लगे एड्रेस टैग से आश्वस्त हो लेंगे कि उसी मतदान केन्द्र का है तथा मतगणना एजेंट को भी आश्वस्त कर देंगे.

तत्पश्चात् बॉक्स से कंट्रोल यूनिट निकालकर मतगणना करेंगे तथा परिणाम का संधारण प्रपत्र 17 ’’ग’’ के पार्ट 02 में संधारित करेंगे तथा मतगणना सहायक, पर्यवेक्षक एवं माईक्रो ऑब्जर्वर के हस्ताक्षर के साथ यह अंत में अंकित किया जाएगा कि जिस टेबुल पर जो कंट्रोल यूनिट मतगणना हेतु लाया गया. वह उसी निर्धारित मतदान केन्द्र का था तथा एजेंट से हस्ताक्षर ले लेंगे. मतगणना स्थल पर कोई भी कर्मी मोबाईल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गजट लेकर नहीं आएंगे यह निदेश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा दिया गया.

प्रशिक्षण के क्रम में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह डीआरडीए निदेशक हैदर अली, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी हरेन्द्र सिंह, जिला स्तरीय प्रशिक्षक मोहम्मद जलील व ईश्वरदत्त पाण्डेय व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया आवश्यक दिशा-निर्देश

Next Post

एनडीए के बैचमेट बनेंगे तीनों सेनाओं के प्रमुख

Next Post
एनडीए के बैचमेट बनेंगे तीनों सेनाओं के प्रमुख

एनडीए के बैचमेट बनेंगे तीनों सेनाओं के प्रमुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d