BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न,अधिकारियों को विकास को लेकर सौंपा टास्क

by bnnbharat.com
January 9, 2020
in समाचार
जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न,अधिकारियों को विकास को लेकर सौंपा टास्क
Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,
लातेहार:  उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त मिश्रा ने अधिकारियों को जिले के विकास योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर आपसी समन्वय बनाते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर निर्देशित किया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जो भी योजना केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है उनका लाभ सही लाभूकों तक पहुंच रहा है.

बैठक में उप विकास आयुक्त मिश्रा ने राजस्व विभाग,मनरेगा,पीएम आवास,किसानों के हितार्थ समेत अन्य केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को सफल क्रियान्वयन को लेकर निर्देशित किया. इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं में खर्च किए जाने वाले राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं डीसी बिल दो दिनों के अंदर जमा करने का निर्देश दिया और कहा कि आपकी जिम्मेवारी सिर्फ योजनाओं में पैसे खर्च करना नहीं है बल्कि उन सभी योजनाओं में खर्च किए गए राशि का सही उपयोग हुआ कि नहीं इसकी भी जबावदेही होनी चाहिए.

बैठक में शिक्षा,स्वास्थ्य,मनरेगा समेत अन्य योजनाओं की चर्चा कर संबधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए. मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप,आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा,डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह,एसडीओ सागर कुमार,सुधीर कुमार दास,जिला योजना पदाधिकारी निर्मल झा,सीएस डा एसपी शर्मा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार,कयुम अंसारी,जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार,विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार,भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

राजस्व उगाही में लाए तेजी

जिला समन्वय समिति की बैठक में उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने राजस्व संबंधित सभी विभाग को सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनरूप राजस्व संग्रहण करने की बात कही. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा पंचायत स्तर पर बालू उठाव को लेकर सीओ के माध्यम से कोई रिर्पोट नहीं भेजे जाने की बात बतायी गई. जिस पर सुश्री मिश्रा के द्वारा सभी सीओ को बालू उठाव संबंधित रिर्पोट भेजने का निर्देश दिया गया. वही बालू का अवैध उठा रोकने एवं अवैध खनन नहीं हो इसे भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

सीओ को अविलंब जमीन उपलब्ध करवाने का दिया निर्देश

उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा के द्वारा सभी सीओ को निर्देशित किया गया कि सरकार के द्वारा जो भी सरकारी भवन निर्माण एवं अन्य कार्य के लिए जमीन चिहिंत करने के लिए निर्देश मिलते है अविलंब जमीन चयनित कर रिर्पोट भेजे ताकि संबंधित विभाग का कार्य अवरूद्ध नहीं हो. उन्होंने सभी सीओ को आइटीडीए के द्वारा प्रस्तावित हाट बाजार में जमीन देने के लिए अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उग्रवादी हिंसा पर दिए जाने वाले रिर्पोट अविलंब सौंपे

जिला समन्वय समिति की बैठक में उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने संबंधित पदाधिकारियों को उग्रवादी हिंसा में मारे गए लोगों से संबंधित रिर्पोट को अविलंब सौंपने का निर्देश दिया. उन्होंने ऐसे मामले पर संवेदनशील होकर कार्य करने की बात कही ताकि मृतक के परिजनों को उनका हक मिल सके.

बैंक के कार्य प्रणाली में सुधार करने का दिया निर्देश

समन्वय समिति की बैठक में जिले पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा एसबीआई समेत अन्य बैंकों में कार्य ससमय नहीं किए जाने से विकास कार्य में उत्पन्न हो रही बाधा से अवगत कराया गया. जिस पर उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने एलडीएम को बैंक के कार्य प्रणाली में सुधार करने की बात कही. एसबीआई के आरएम को पत्र लिखकर वस्तू स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त मिश्रा ने बच्चों को दिए जाने वाले छात्रवृति के तहत खाता खोलने,एसबीएम समेत अन्य विभाग के कार्य को ससमय निष्पादित करने को लेकर निर्देशित किया.

इन विभाग की भी समीक्षा कर विकास गति तेज करने का दिया निर्देश

जिला समन्वय समिति की बैठक में उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा के द्वारा मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक गांव में कार्य करवाने एवं योजना से रोजगार सृृजन कर पलायन रोकने,कृषि पदाधिकारी को पंप सेट वितरण करने एवं अन्य विभागीय योजना किसानों को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया.  इसके अलावे स्वास्थ्य,शिक्षा समेत अन्य विभाग की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर योजना को गति देने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घर मे सेंधमारी के दो आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

Next Post

श्मशान भूमि के साथ छेड़-छाड़ करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Next Post
श्मशान भूमि के साथ छेड़-छाड़ करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

श्मशान भूमि के साथ छेड़-छाड़ करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d