BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने किया सामग्री कोषांग का निरीक्षण

by bnnbharat.com
April 8, 2021
in समाचार
समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter


किसी भी सामग्री की चुनाव के दौरान नहीं हो कमी- उपायुक्त
देवघर:-
मधुपुर विधानसभा उप चुनाव, 2021 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन में सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सामग्री कोषांग में उपलब्ध सभी सामग्रियों की जांच की. साथ ही निर्वाचन विभाग द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर उपलब्ध कराए गए सामग्री व चुनाव के दौरान उपयोग में आने वाली सामग्रियों के पैकिंग को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इसके अलावे जांच के क्रम में उपायुक्त ने निदेशित किया कि किसी भी प्रकार की सामग्री का चुनाव के दौरान अभाव न हो, इसका विशेष ध्यान रखें. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने आपूर्ति किए गए सामग्री को ससमय संबंधित कोषांग तक पहुंचाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित किया कि चुनाव कार्य में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करे, चुनाव की गंभीरता को देखते हुए सभी कार्य सही तरीके से किए जाने हैं ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो. इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट कहा कि चुनाव कार्य में चूक नहीं हो अन्यथा जवाबदेही तय करते हुए सीधी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग करने के अलावा सतर्क और सुरक्षित रहने की बात कही.
इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावे सामग्री कोषांग के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

971 रेल यात्रियों की जांच में 2 मिले पॉजिटिव 200 बस यात्रियों की जांच में शून्य पॉजिटिव

Next Post

समुद्र और नदी के बीच उड़ान भरेगा जहाज, सिम्फर के सहयोग से नवी मुंबई में तैयार हो रहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Next Post
समुद्र और नदी के बीच उड़ान भरेगा जहाज, सिम्फर के सहयोग से नवी मुंबई में तैयार हो रहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

समुद्र और नदी के बीच उड़ान भरेगा जहाज, सिम्फर के सहयोग से नवी मुंबई में तैयार हो रहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d