BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न

by bnnbharat.com
January 14, 2020
in समाचार
जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: उपायुक्त शशि रंजन के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन विकास भवन स्थित उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में किया गया.

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ने राजस्व संगरहण की समीक्षा के क्रम में बताया कि गुमला जिले में वित्त वर्ष 2019-20 के दिसंबर 2019 तक राजस्व संग्रहण से कुल 34 करोड़ रू की वसूली की गई है. राजस्व संग्रहण में बॉक्साईट, पत्थर, ईंट-भट्ठा, बालू का स्वामिस्व एवं आवेदनशुल्क शामिल हैं. इसपर उप विकास आयुक्त ने राजस्व संग्रहण का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने छापेमारी में पकड़े गए वाहनों से खनिज मूल्य की वसूली पर राजस्व समाहरण को बढ़ाए जाने का भी निर्देश दिया.

बैठक में गुमला जिलांतर्गत संचालित बालू घाटों के संचालन पर समीक्षा के क्रम में जिला खनन पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को बताया कि गुमला जिलांतर्गत 18 बालू घाट का संचालन किया जाना है. इन घाटों को चालू करने की कार्रवाई चल रही है तथा इसके अतिरिक्त वर्तमान में गुमला जिलांतर्गत 4 बालू घाटों यथा घाघरा प्रखंड के खपिया में 01, भरनो प्रखंड के जुरा में 01 एवं डुम्बो में 01 तथा 01 बालू घाट सिसई प्रखंड के लरंगो में झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जे.एस.एम.डी.सी.) द्वारा संचालन किया जा रहा है.

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध रूप से बालू उठान की सूचना लगातार प्राप्त की जा रही है. जिसके रोकथाम के लिए उन्होंने उप विकास आयुक्त से एक टीम का गठन कर औचक छापामारी किए जाने का अनुरोध किया. इसपर उप विकास आयुक्त द्वारा जल्द से जल्द टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाने को कहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कूटी-बाईक रैली निकाल कर चलाया गया ‘सड़क सुरक्षा’ जागरूकता अभियान

Next Post

यूक्रेन विमान हादसा: गलती की सजा जरूर मिलेगी- हसन रूहानी

Next Post
यूक्रेन विमान हादसा: गलती की सजा जरूर मिलेगी- हसन रूहानी

यूक्रेन विमान हादसा: गलती की सजा जरूर मिलेगी- हसन रूहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d