रांची: भोला नाथ सिंह अध्यक्ष हॉकी झारखंड द्वारा आज एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मोरादाबादी रांची हॉकी झारखंड के कार्यालय में जिला खेल पदाधिकारी रांची प्रभात शंकर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
उनकी व्यक्तिगत खेल के प्रति रुझान एक अच्छे खिलाड़ी होने साथ, जिला खेल पदाधिकारी के रुप मे खेल के विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं और यह आने वाले समय में खिलाड़ियों के विकास के लिए और अच्छा कार्य करे जिससे खिलाड़ियों का भविष्य और उज्जवल हो. हॉकी झारखंड उनके लिए एक शानदार, शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन की कामना करता है.