BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेरक बने दिव्यांग दंपत्ति अनिता और भाकू आईन्द

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in Uncategorized
प्रेरक बने दिव्यांग दंपत्ति अनिता और भाकू आईन्द

प्रेरक बने दिव्यांग दंपत्ति अनिता और भाकू आईन्द

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना, 

खूंटी: यह हैं दिव्यांग दंपत्ति अनिता और दिव्यांग भाकू आईन्द. यह रहनेवाले हैं खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड के टाटी टुराटोली गांव के. पति पत्नी दोनों दिव्यांग हैं बावजूद ये आस पास के लोगों के लिए प्रेरणा बन गए हैं. आज शहरी क्षेत्रों में कई लोग मिल जाएंगे जो हाथ-पांव या शरीर के सभी अंग स्वस्थ होने के बावजूद भीख मांगकर गुजारा करते हैं. लेकिन तोरपा के ये दम्पति विकलांग होने के बावजूद मेहनत कर अपने पसीने की कमाई खाते हैं. साग सब्जी का उत्पादन कर सरकार द्वारा मिले ट्राईसाइकिल से तोरपा बाजार में सब्जी बेचते हैं.

दिव्यांग भाकू आईन्द और पत्नी अनिता आईन्द दोनों आस पास के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं. सड़क के किनारे घर और आम बागवानी बरबस ही राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करती है. इस साल आम के पौधों में मंजर आएंगे और लगभग 60-70 हजार रुपये तक आमदनी होगी. बगैर किसी सरकारी सहयोग के इन्होंने एक दर्जन से ज्यादा बकरी पालन भी किया है. साथ ही अपने ही खेतों में साग सब्जी का उत्पादन कर अच्छी खासी कमाई भी कर लेते हैं. दिव्यांगता कभी इनके जीवन में आड़े नहीं आयी.

खेतो में कुदाल चलाने से लेकर सब्जी उत्पादन, खर-पतवार की निकाई, कोड़ाई करना और बाजार तक पहुंचकर सब्जी बेचना इनकी रूटीन में शामिल हो गया है, दिव्यांग भाकू आईन्द ने बताया कि केंद्र सरकार की मनरेगा योजना और राज्य सरकार की आम बागवानी मिशन इनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने में काफी मददगार साबित हुआ है,

मनरेगा के तहत एक लाख इक्कीस हजार एक सौ उनचालीस रुपये की लागत से आम बागवानी का कार्य आरंभ किया और 375 मानव दिवस का सृजन कर दिव्यांग दम्पति ने मनरेगा के तहत अपनी हिस्से की मजदूरी का कार्य भी पूर्ण किया. मनरेगा के तहत बने जॉब कार्ड से अपने हिस्से की मजदूरी कर साठ हजार रुपये की मजदूरी भी कमायी. आज ये दिव्यांग भाकू आईन्द और पत्नी अनिता आईन्द लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Next Post

उप विकास आयुक्त ने की प्रधान मंत्री आवास की समीक्षा

Next Post
उप विकास आयुक्त ने की प्रधान मंत्री आवास की समीक्षा

उप विकास आयुक्त ने की प्रधान मंत्री आवास की समीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d