BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली के कई इलाकों में दिवाली पर लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

by bnnbharat.com
October 28, 2019
in Uncategorized
दिल्ली के कई इलाकों में दिवाली पर लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Diwali fire in many areas of Delhi, no casualties reported

Share on FacebookShare on Twitter
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दीपावली के मौके पर सदर बाजार के एक दुकान में आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की 200 से अधिक ऐसी घटनाओं के बारे में फोन कॉल प्राप्त हुए हैं. शनिवार आधी रात से रविवार रात 11 बजे तक आग लगने की 214 घटनाओं की सूचना मिली है.

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटनाओं की सूचना मिलने में कमी नहीं आई है. वे फोन कॉल से प्राप्त सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर टीमें भेजकर कार्रवाई कर रहे हैं. वहीं इन घटनाओं में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इमारत की चौथी और पांचवीं मंजिल स्थित दुकान में आग लग गई. दुकान में प्लास्टिक के खिलौने और पैकेजिंग का सामान जल गया. दुकान में आग लगने की सूचना शाम तीन बजे प्राप्त हुई जिसके बाद 12 अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और शाम 4.25 तक आग पर काबू पा लिया गया.

अधिकारी ने कहा कि आग लगने की एक अन्य घटना उत्तरपूर्वी दिल्ली के जगतपुरी क्षेत्र में सेनेटरी की एक दुकान में हुई. इस संबंध में दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर फोन कॉल प्राप्त हुई. छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया जिसके बाद एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया.

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें आग लगने की कई घटनाओं की जानकारी फोन कॉल द्वारा मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि वे इन घटनाओं के बारे में अभी यह नहीं बता सकते कि ये शॉर्ट सर्किट से लगी कि पटाखे के चलते क्योंकि अभी उनकी प्राथमिकता आग पर नियंत्रण पाने की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नई शिक्षा नियमावली के विरोध में आदिवासी छात्रों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Next Post

सुनिधि चौहान के शो के नाम पर 20 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा

Next Post
सुनिधि चौहान के शो के नाम पर 20 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा

सुनिधि चौहान के शो के नाम पर 20 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d