BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दीपोत्‍सव ने रचा इतिहास… दीयों का आयोजन बना विश्‍व रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
November 17, 2020
in समाचार
दीपोत्‍सव ने रचा इतिहास… दीयों का आयोजन बना विश्‍व रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: अयोध्‍या में हुए दीपोत्‍सव ने इतिहास रच दिया है. सरयू के तट पर हाल ही में हुए इस विराट, भव्‍य प्रकाशनमान आयोजन ने विश्‍व कीर्तिमान बना दिया है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड ने इस आयोजन को दर्ज करके इसकी सूचना दी है. दीपोत्‍सव में 606,569 यानी 6 लाख 6 हजार 569 मिट्टी के दीये 5 मिनट से अधिक समय तक प्रज्‍जवलित रहे थे.

चतुर्थ दीपोत्सव में जले दीपों के साथ रामनगरी जगमग हो गई. अयोध्या में ‘दीपोत्सव’ समारोह ने सरयू नदी के तट पर मिट्टी के दीपक जलाए जाने के बाद ‘तेल के सबसे बड़े प्रदर्शन’ के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर इस बार रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव पर पाबंदियां सख्त रहीं. भीड़ एकत्र न होने पाए इसके लिए रामनगरी में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा.

492 वर्ष बाद श्रीरामलला विराजमान प्रांगण में दीप जलने के बाद 13 नवंबर 2020 का दिन लोगों को बेहद यादगार बन गया. सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास से लोगों ने एक्चुअल हो या वर्चुअल दिवाली का भरपूर आनंद लिया.

इसके साथ ही अयोध्या में विश्व रिकॉर्ड भी बन गया. एक्चुअल हो या वर्चुअल, योगी आदित्यनाथ की इस बार की दिवाली ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया. 492 वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद इस बार पहला अवसर था जब श्री रामजन्मभूमि स्थल पर दीप जलाए गये. अयोध्या में ‘दिव्य दीपोत्सव’ आयोजित कर श्रीराम का ‘स्वागत-अभिनंदन’ किया गया तो दुनिया भर के ऐसे श्रद्धालु जो, भौतिक रूप से अयोध्या नहीं पहुंच सके, उन्हेंं ‘वर्चुअल दीपोत्सव’ के जरिये इस कार्यक्रम में भी सहभागिता का बड़ा अवसर मिला.

सरकार का खास प्लान ‘वर्चुअल दीपोत्सव’ श्रद्धालुओं को खूब भाया. अब तक करीब 12 लाख श्रद्धालुओं ने इस वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिये श्री रामलला विराजमान दरबार में हाजिरी लगाई है. देश के सभी राज्यों से तो राम भक्तों ने वर्चुअल दीप प्रज्ज्वलित किया. इसके साथ ही यूएस, यूके, यूएई, मलेशिया, नेपाल, साउथ कोरिया, भूटान आदि देशों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिटायरमेंट पर लारा और विंडीज क्रिकेट ने दिया था स्पेशल गिफ्ट: सचिन तेंदुलकर

Next Post

छठ महापर्व को लेकर घरो में होगी पूजा नदी, तालाब के किनारे नहीं होगीपूजा:-डॉ आनन्द कुमार शाही

Next Post
छठ महापर्व को लेकर घरो में होगी पूजा नदी, तालाब के किनारे नहीं होगीपूजा:-डॉ आनन्द कुमार शाही

छठ महापर्व को लेकर घरो में होगी पूजा नदी, तालाब के किनारे नहीं होगीपूजा:-डॉ आनन्द कुमार शाही

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d