BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधायक केके सेल्वम को DMK ने पार्टी से किया निलंबित

by bnnbharat.com
August 5, 2020
in Uncategorized
विधायक केके सेल्वम को DMK ने पार्टी से किया निलंबित
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई: तमिलनाडु में विपक्षी दल डीएमके ने विधायक केके सेल्वम को पार्टी से निलंबित कर दिया है. उन्होंने इस कार्रवाई के बाद कहा कि डीएमके ‘फैमली पार्टी’ की तरह काम कर रही है. थाउजेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र से विधायक सेल्वम ने बीजेपी दफ्तर का दौरा किया था. जिसके बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. खबर है कि सेल्वम जल्द ही जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामेंगे.

डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा, “द्रमुक (डीएमके) मुख्यालय कार्यालय सचिव और कार्यकारी समिति के सदस्य कू का सेल्वम को आज से उनके पदभार से मुक्त किया जाता है.”

थाउजेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सेल्वम ने मंगलवार को अपने दिल्ली दौरे के दौरान सुशासन के लिये मोदी की तारीफ की और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिये शुभकामनाएं दीं.

भगवा पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच उन्होंने ऐसी खबरों को खारिज किया और यह कहते रहे हैं कि वह दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र की रेल परियोजनाओं पर चर्चा के लिये आए थे.

उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने अवसर का लाभ उठाते हुए नड्डा से भी मुलाकात की और उनसे अयोध्या की तरह रामेश्वरम और भगवान राम से जुड़े अन्य स्थलों को विकसित करने का अनुरोध किया.

थाउजेंड लाइट्स चेन्नई में एक अहम निर्वाचन क्षेत्र है. इस विधानसभा सीट के अंतर्गत लोकप्रिय अभिनेता और शीर्ष राजनेता आते हैं. DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन भी इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राम मंदिर शिलान्यास पर लोगों ने जताई खुशी

Next Post

500 साल पुराने विवाद का शांतिपूर्वक हुआ अंत: प्रकाश जावड़ेकर

Next Post
भारत में हैं 70 फीसदी बाघ, हमें गर्व करना चाहिए: प्रकाश जावड़ेकर

500 साल पुराने विवाद का शांतिपूर्वक हुआ अंत: प्रकाश जावड़ेकर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d