रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉक्टर्स डे पर सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना संक्रमण काल में सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर अद्भुत संवेदनशीलता का परिचय दिया है. आप सभी का आभार.
झारखंड की युवा महिलाओं और पुरुषों में प्रतिभा की कमी नहीं-
मुख्यमंत्री ने रांची की कृतिका पांडे को राष्ट्रमंडल द्वारा वैश्विक पुरस्कार जीतने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर इस बात का घोतक है कि सभी क्षेत्रों में झारखंड की युवा महिलाएं और पुरुष अपनी प्रतिभा दिखा रहें हैं.
लघु कथा में मिला पुरस्कार-
रांची की कृतिका पांडे को कॉमनवेल्थ लघु कथा के लिए ओवर आल विनर घोषित किया गया है. राष्ट्रमंडल फाउंडेशन द्वारा आयोजित लघु कथा के लिए 49 राष्ट्रमंडल देशों के 5,107 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें कृतिका ओवर आल विनर बनीं.
इलाज की व्यवस्था करें-
मुख्यमंत्री ने बोकारो उपायुक्त को बोकारो के बाबूडीह निवासी जाकिर हुसैन अंसारी के इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.
त्वचा रोग से हैं पीड़ित-
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि जाकिर हुसैन विगत एक वर्ष से त्वचा रोग से पीड़ित हैं, इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे इलाज करना मुश्किल हो रहा है. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश बोकारो उपायुक्त को दिया है.

